1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ये लोग गलती से भी ना करें कीवी का ज्यादा सेवन, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

ये लोग गलती से भी ना करें कीवी का ज्यादा सेवन, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 02, 2021 04:15 pm IST,  Updated : Jun 02, 2021 04:17 pm IST

अंदर से हरे रंग का दिखने वाला ये छोटा सा फल कीवी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। लेकिन इस फल का ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक भी होता है।

Kiwi- India TV Hindi
Kiwi Image Source : INDIA TV

फलों का सेवन करना सेहत के अच्छा होता है। ये बात तो डॉक्टर्स भी कहते हैं कि सभी को अपनी डाइट में फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। लेकिन किसी भी फल को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि वो आपको फायदे की जगह कही नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि सारे फल सभी के लिए जरूरी हैं ऐसा नहीं है। कीवी को कोरोनाकाल में खूब इस्तेमाल किया गया। अंदर से हरे रंग का दिखने वाला ये छोटा सा फल कीवी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। लेकिन इस फल का ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक भी होता है। जानिए कीवी ज्यादा खाने से सेहत को कौन-कौन से नुकसान होते हैं और किन लोगों को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 फल, जल्द मिलेगा आराम

Kiwi
Image Source : INSTAGRAM/PHE.NOM_A_NOMKiwi

ये है कीवी की खासियत

कीवी में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये सभी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। खास बात है ये फल ना केवल इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है बल्कि शुगर पेशेंट और बीपी कंट्रोल करने में भी फायदेमंद होता है।

प्रेग्नेंट महिलाएं रहें दूर 
गर्भवती महिलाओं को कीवी का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। एक्सपर्ट की मानें तो कीवी का अधिक सेवनकरने से होने वाली मां और बच्चे दोनों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए महिलाएं कीवी का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। 

डायबिटीज पेशेंट अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

हो सकते हैं लूज मोशन के शिकार
एक्सपर्ट की मानें तो कीवी का अधिक सेवन करने से शरीर में एसिड बनने लगता है। जिससे कि पेट से संबंधित दिक्कत हो सकती है। इस कारण लोग लूज मोशन का शिकार हो सकते हैं। 

एलर्जी 
एक शोध के मुताबिक कई लोगों को कीवी खाने से एलर्जी की परेशानी देखने को मिल सकती है। यहां तक कि कई लोगों के चेहरे पर रैशेज भी हो सकते हैं। इसके साथ ही खुजली और लाल दाने निकल सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।