Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. स्लिप डिस्क से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए रामबाण इलाज

स्लिप डिस्क से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए रामबाण इलाज

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : May 26, 2020 10:14 am IST, Updated : May 26, 2020 10:16 am IST

कई घंटे गलत पॉश्चर में बैठने, भारी समान उठाने आदि के कारण स्लिप डिस्क जैसी समस्या हो जाती हैं। स्वामी रामदेव से जानिए कैसे पाएं इस समस्या से निजात।

स्लिप डिस्क की समस्या पहले 40-50 साल की उम्र में होती थी लेकिन आज के समय में युवा इस बीमारी के सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। खराब लाइफस्टाइल और शारीरिक रूप से कम एक्टिव रहने के कारण, कई घंटे गलत पॉश्चर में बैठने, भारी समान उठाने के कारण स्लिप डिस्क जैसी गंभीर बीमारी के शिकार हो जाते हैं। स्वामी रामदेव के अनुसार स्लिप डिस्क की समस्या से निजात आप कुछ योगासनों के द्वारा आसानी से पा सकते हैं। 

जानिए स्लिप डिस्क क्या है?, लक्षण और योगासन के बारे में 

स्लिप डिस्क क्या है?

हमारी रीढ़ की हड्डी में 33 कशेरुकाएं (हड्डियों की शृंखला) होती हैं और ये कशेरुकाएं डिस्क से जुड़ी रहती हैं। अब डिस्क  की बात करें तो यह रबड़ की तरह होती है, जो इन हड्डियों को जोड़ने के साथ लचीलापन बनाए रखती हैं। जो आपको किसी प्रकार के झटके या दबाव से बचाते हैं। हर डिस्क में दो भाग होते हैं- एक जेल जैसा आंतरिक भाग और दूसरा एक कड़ी बाहरी रिंग। ऐसे में जब हमें चोट लगने या फिर कमजोरी के कारण आंतरिक भाग बाहरी रिंग से बाहर निकल सकता है तो इसे स्लिप डिस्क कहते हैं। जिससे आपको असहनीय दर्द, बैचेनी होती है। 

लॉकडाउन में खिलाड़ी खुद को कैसे रखें फिट, स्वामी रामदेव से जानिए बेहतरीन योगासन

स्लिप डिस्क के लक्षण

यह रीढ़ की हड्डी में किसी भी हिस्से में यह बीमारी हो सकती है, लेकिन पीठ के निचले भाग में यह समस्या होना आम है।

  • थोड़ी देर चलने से भी दर्द रहना।
  • मांसपेशियों में कमजोरी होना।
  • शरीर के एकतरफ के हिस्से में दर्द होना।
  • हाथ से लेकर पैरों तक दर्द होना।
  • रात के समय या फिर कोई गतिविधि करते समय दर्द होना।
  • प्रभावित जगहों पर दर्द, जलन या फिर झुनझुनी रहना।

ब्लड शुगर अचानक घट जाए तो तुरंत करना चाहिए इन चीजों का सेवन, कंट्रोल में आ जाएगी स्थिति

स्लिप डिस्क से निजात पाने के लिए योगासन

स्वामी रामदवे के अनुसार आप कुछ योगासन करके स्लिप डिस्क की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं। 

उष्ट्रासन 

इस आसन को 'कैमल पोज' के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस आसन को करते समय हमारी मुद्रा ऊंट की तरह ही होती हैं। इस आसन को करने से स्लिप डिस्क के साथ पेट की चर्बी कम करने में फायदेमंद है। इसके अलावा डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ आंखों की रोशनी बढ़ाने और गुस्सा को कंट्रोल करने में मदद करता है।

भुजंगासन
 इस आसन को करने से आपके पूरे शरीर में खिंचाव होता है। जिससे आपकी हड्डियां और मसल्स मजबूत होती हैं। इसके साथ ही पेट की चर्बी, डायबिटीड, ब्लड प्रेशर के साथ-साथ स्लिप डिस्क की समस्या से निजात मिलता है।

नियमित रूप से करें ये 12 योगासन, 2 हफ्ते में कम हो सकता है करीब 10 किलो वजन

पवनमुक्तासन
इस आसन को करने से पाचन तंत्र, डायबिटीज के साथ-साथ स्लिप डिस्क में लाभ मिलेगा। 

शलभासन
इस आसन में पेट के बल लेटकर रीढ़ की हड्डी को मोड़ा जाता है। इस आसन को करने से स्लिप डिस्क के साथ कमर दर्द की समस्या से निजात मिलता है।  

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement