1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खर्राटे से नहीं छूट रहा है पीछा तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द दूर हो जाएगी समस्या

खर्राटे से नहीं छूट रहा है पीछा तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द दूर हो जाएगी समस्या

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Dec 02, 2021 07:01 pm IST,  Updated : Dec 02, 2021 09:28 pm IST

अगर आप खर्राटे लेते हैं तो इस समस्या को इग्नोर करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी इससे छुटकारा पाया जा सकता है।

खर्राटे के लिए घरेलू...- India TV Hindi
खर्राटे के लिए घरेलू उपाय Image Source : INSTAGRAM/ENT_OF_NJ

Highlights

  • खर्राटे को दूर भगाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय।
  • वजन कम करने से ठी हो सकती है खर्राटे की समस्या।
  • खरार्ट दूर करने के लिए घी सहित इन देसी चीजों का करें इस्तेमाल।

खर्राटे आने की समस्या काफी आम है। यही वजह कि ज्यादातर लोग इसे हल्के में लेते हैं। जो व्यक्ति खर्राटे लेता है उसे स्वयं इस बात का एहसास नहीं होता है क्योंकि ऐसी स्थिति में वो गहरी नींद में होता है। लेकिन  उसके आस-पास वाले व्यक्ति के नींद में खलल जरूर पैदा हो जाती है। शारीरिक समस्याओं या गलत आदतों के कारण खर्राटे आते हैं। इसे नज़रअंदाज करने की बजाय इसपर ध्यान देना चाहिए और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह भी लेनी चाहिए। इसके अलावा आप इस समस्या को कुछ घरेलू उपायों से भी दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए अजामाएं ये आसान घरेलू नुस्खे, मोतियों से चमक जाएंगे दांत

खर्राटे दूर करने के लिए घरेलू उपाय- 

देसी घी

देसी घी का सेवन करने से सेहत तो अच्छी रहती ही है। साथ ही अगर आप हल्के गर्म घी की कुछ बूंदे नाक में डालना शुरू कर दें तो खर्राटे की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। 

छोटी इलायची 

green cardmon
Image Source : PIXABAYछोटी इलायची 

आमतौर पर इलायची का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। कुछ लोग इसे चाय में डालकर पीना पसंद करते हैं। इलायची का पाउडर आकते खर्रादे दूर करने में सहायक हो सकता है। एक गिलास पानी में एक चम्मच इलायची पाउडर मिलाकर नियमित रूप से इसका सेवन करें। ऐसा करना फायदेमंद हो सकता है। 

जैतून का तेल

जैतून के तेल का इस्तेमाल सूजन को दूर करने के लिए किया जाता है। इसे नाक में डालने से सांस लेने में परेशानी नहीं होती है। इसलिए रोजाना रात को सोने से पहले जैतून तेल की कुछ बूंदे नाक में डालें। ऐसा करने से धीरे-धीरे खर्राटे की समस्या दूर हो जाएगी।  

वजन घटाएं

मोटापे की वजह से शरीर को कई गंभीर बीमारियां घेर लेती हैं। अन्य अंगो की तरह ही मोटे व्यक्ति के गले में ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है, जिससे खर्राटे आने लगते हैं। वजन कम करने आप खर्राटे रोक सकते हैं।  

लहसुन 

garlic
Image Source : PIXABAYलहसुन 

खाने की कई चीजों में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग इसे दाल में डालकर खाना पसंद करते हैं तो कुछ सब्जी पकाते समय लहसुन का प्रयोग करते हैं। किसी भी रूप में लहसुन का सेवन करने से खर्राटे को दूर भगाया जा सकता है। इसलिए लहसुव को डाइड में जरूर शामिल करें।  

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।   

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

इन लोगों को नहीं करना चाहिए चुकंदर का सेवन, बढ़ सकती है समस्या

डायबिटीज के मरीज चीनी की जगह ऐसे इस्तेमाल करें मुलेठी पाउडर, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर

फ्रिज में रखकर ना खाएं ये 5 फूड्स, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।