1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Snoring Home Remedies: खर्राटों से हो चुके हैं परेशान तो छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

Snoring Home Remedies: खर्राटों से हो चुके हैं परेशान तो छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

 Published : Nov 05, 2022 07:58 pm IST,  Updated : Nov 05, 2022 07:58 pm IST

Snoring Home Remedies: जो लोग खर्राटे से परेशान रहते हैं। वे इस नींद उड़ाने वाली परेशानी से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन एक बात याद रहे कि अगर आपको इन सभी चीजों को आजमाने के बाद भी राहत नहीं मिलती है तो किसी चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।

Snoring Home Remedies- India TV Hindi
Snoring Home Remedies Image Source : FREEPIK

Snoring Home Remedies: बहुत से लोग खर्राटे की समस्या से परेशान रहते हैं। खर्राटों की आवाज इतनी तेज और अजीबोगरीब होती है कि बगल में सोए हुए व्यक्ति की नींद हराम हो जाती है। अगर आप भी खर्राटों से तंग रहते हैं तो इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ आसान तरीकों को ट्राई कर सकते हैं। खर्राटों से निजात दिलाने में यह घरेलू नुस्खे कारगर साबित होते हैं। इनकी मदद से आप खुद भी चैन की नींद सो पाएंगे और अपने पार्टनर को भी सुकून से सोने देंगे।

खर्राटे क्यों आते हैं?

वजन अधिक होने, स्मोकिंग, गले पर दबाव, नाक जाम, ज्यादा शराब का सेवन जैसी चीजें शामिल होती हैं, जो खराटे का कारण बन सकती हैं। ‌दरअसल, इस समस्या में सोते समय सांसे रुक-रुक कर चलती हैं, जिससे तेज और चिड़चिड़ाहट भरी आवाज निकलती है। लंग्स में सही तरीके से ऑक्सीजन नहीं पहुंचने और साइनस होने पर भी यह समस्या हो सकती है। 

White Spots on Nails: क्या आपके नाखूनों पर भी है व्हाइट स्पॉट? जानें शरीर में किस समस्या का है इशारा

खर्राटे के लिए असरदार घरेलू नुस्खे-

1- हल्दी है रामबाण

खर्राटों की परेशानी में हल्दी जबरदस्त असर दिखा सकती है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबायोटिक गुण मौजूद होने की वजह से नाक जाम की प्रॉबलम को दूर करने में सहायता मिलती है, जिसकी वजह से खर्राटे आना भी कम होते हैं। जो लोग खर्राटों से परेशान रहते हैं, वह रात में गर्म हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। 

2- देसी घी का उपाय 

देसी घी हमारे हेल्थ के लिए बेहद लाभदायक होता है। साथ ही इसे खर्राटे की समस्या को दूर करने में भी इस्तेमाल में लाया जाता है। इस तरीके को अपनाने के लिए आधा चम्मच घी को हल्का गर्म करके इसे अपनी नाक में बूंद-बूंद करके डालना लाभ देता है। 

सर्दियों के मौसम में जानिए कौन से 5 योगासन सेहत के लिए हो सकते हैं लाभकारी

3- लहसुन का उपयोग

खर्राटों की समस्या के लिए लहसुन एक अच्छा उपाय है, रात को सोते वक्त लहसुन की कलियों को गरम पानी के साथ निगलने से इस परेशानी में राहत मिलेगी। 

4- दालचीनी और शहद

खर्राटे की समस्या से निजात पाने के लिए एक गिलास गर्म पानी करें और इसमें दालचीनी पाउडर और शहद को मिलाएं। रात के वक्त सोने से पहले इसका सेवन करना अच्छा होता है। इसे लगातार कुछ दिनों पीने से इस समस्या में राहत मिलती है।

5- जैतून के तेल करें ट्राई

जैतून के तेल में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। वहीं यह खर्राटे से परेशान लोगों के लिए भी किसी दवा से कम नहीं होता है। इसके जरिए खर्राटे की दिक्कत को रोकने में मदद हो सकती है। सोने से पहले इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

(Disclaimer: ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Uric Acid: यूरिक एसिड के मरीज फाइबर से भरपूर इन चीज़ों का करें सेवन, कंट्रोल में होगा जोड़ों का बेकाबू दर्द

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।