1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. देर रात तक जागना पड़ सकता है सेहत पर भारी, बाबा रामदेव से जानें सोशल जेट लैग के क्या हैं साइड इफेक्ट्स?

देर रात तक जागना पड़ सकता है सेहत पर भारी, बाबा रामदेव से जानें सोशल जेट लैग के क्या हैं साइड इफेक्ट्स?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 17, 2026 10:54 am IST,  Updated : May 17, 2026 10:54 am IST

आज लोग देर रात तक जागते हैं और सुबह देरी से उठते हैं। इस स्थिति में नींद पूरी होने के बाद भी थकान बनी रहती है। ये परेशानी आजकल युवाओं में काफी कॉमन हो गई है। ऐसे में बाबा रामदेव से जानें इस कंडीशन से बचने के लिए क्या करें

बाबा रामदेव - India TV Hindi
बाबा रामदेव Image Source : UNSPLASH/BABA RAMDEV

उपरवाले ने रात सोने के लिए बनाई और दिन काम करने के लिए। यही कुदरत का नियम है। लेकिन अब तो उल्टा हो रहा है लोग रातभर मोबाइल-लैपटॉप,रील्स में उलझे रहते हैं और फिर सूरज सिर पर आने तक सोते रहते हैं। जो नौकरीपेशा हैं वो भी वीकली ऑफ वालेदिन अपना रूटीन बिगाड़ लेते हैं। देर रात तक जागकर मूवी, सीरीज़ देखते है और सुबह लेट तक सोते हैं। ऐसे में संडे रात को सोने के लिए शरीर उतना थका ही नहीं होता इसलिए नींद भी नहीं आती और फिर सोमवार की सुबह ऑफिस के लिए उठा ही नहीं जाता। हेल्थ एक्सपर्ट्स इस कंडीशन को मंडे ब्लूज़ के बाद अब सोशल जेटलैग भी कह रहे हैं।

ये हर दूसरे यूथ की कहानी है यानि हर दूसरे यंगस्टर का सर्केडियन रिद्म बिगड़ा हुआ है। साइस जर्नल के मुताबिक, जो लोग 6 घंटे नहीं सोते उनकी जिंदगी 12 परसेंट कम हो सकती है। ब्रेन स्लो, टेंशन लेवल हाई और तो और डिमेंशिया-अल्जाइमर्स का खतरा भी बढ़ जाता है। इन सब बीमरियों से बचना है तो अपना सर्केडियन रिदम सुधारना है। वक्त पर सोना है और वक्त पर उठना है और जो लोग करवटे बदलते रहते हैं जिन्हें नींद नहीं आती उन्हें सुकून की नींद के लिए आज स्वामी रामदेव आज तमाम उपाय बताने वाले हैं।

सोशल जेट लैग क्या है?

देर रात तक सोशल मीडिया स्क्रॉल करने और सुबह देर तक सोने की इस आदत को 'सोशल जेटलैग' (Social Jetlag) ही कहा जाता है। इस स्थिति में पर्याप्त नींद लेने के बाद भी शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है।

सोशल जेट लैग के साइड इफेक्ट्स

सोशल जेट लैग की वजह से पाचन के साथ लिवर, किडनी, मसल्स, ज्वाइंट्स, बोन्स कमजोर हो रहे हैं। बिहेवियर में चिड़चिड़ापन आ गया है, बॉडी की बायोलॉजिकल क्लॉक बिगड़ने का सबसे बुरा असर नींद पर पड़ता है।

अच्छी नींद कैसे आए ?

अच्छी और गहरी नींद पाने के लिए हमेशा ताजा और हल्का भोजन करें, तले-भुने खाने से दूरी बनाएं, दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और शरीर को एक्टिव रखने के लिए रोजाना वर्कआउट जरूर करें

इम्यूनिटी मजबूत करें

इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए रोजाना आधा घंटा धूप में बैठें, विटामिन-सी से भरपूर फल और हरी सब्जियों का सेवन करें, रात में हल्दी वाला दूध पिएं और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना योग जरूर करें।

(इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।