1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में बार-बार तलवे पड़ रहे हैं ठंडे? इन लाजवाब घरेलू नुस्खों से मिलेगी पैरों को गरमाहट

सर्दियों में बार-बार तलवे पड़ रहे हैं ठंडे? इन लाजवाब घरेलू नुस्खों से मिलेगी पैरों को गरमाहट

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 12, 2023 10:42 pm IST,  Updated : Jan 12, 2023 10:42 pm IST

जब पैरों में ब्‍लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं होता तो इससे तलवे ठंडे पड़ने लगते हैं। इन्‍हें आप इन घरेलू उपायों की मदद से ठीक कर सकते हैं।

Soles getting cold in winter- India TV Hindi
Soles getting cold in winter Image Source : FREEPIK

ठंड के मौसम में लोग कई लेयर के कपड़े में ढके होते हैं। बावजूद इसके कई लोगों की हथेली और पैरों का तलवा हमेशा ठंडा रहता है। कई लोग तो हाथों में दस्ताने और पैरों में मुझे पहने रहते हैं इसके बाद भी उनके हाथ, पैर बर्फ की तरह ठंडे रहते है। इसके पीछे एक कारण है, दरअसल, जब हथेलियों और पैरों में ऑक्सीजन और ब्‍लड की पर्याप्‍त मात्रा नहीं पहुंच पाती तब ये ठंडे होने लगते हैं। ऐसे में अगर आपके पैर भी इस मौसम में दूसरों की तुलना में ज़्याद ठंडे रहते हैं तो आप इन घरेलू उपायों की मदद से इन्‍हें गर्म रख सकते हैं।

ठंडे पैरों की समस्‍या दूर करने के घरेलू उपाय

हीटिंग पैड का करें इस्तेमाल

अगर आपके तलवे हर समय ठंडे रहते हैं तो उन्हें गर्म करने के लिए आप हीटिंग पैड का इस्तेमाल करें। रात में सोने से पहले भी अपने पैरों को हीटिंग पैड से सेक लें। जब आपको कहीं बाहर जाना हो तो मोजे जूते पहनने से पहले हीटिंग पैड से तलवों का गर्म करना ना भूलें। आपको ये हीटिंग पैड आसानी से ऑन लाइन या किसी भी मार्केट में मिल जाएंगे। 

गर्म पानी से धोएं

ठंडे और सुस्त पैरों से छुटकारा पाने के लिए आप अपने पैरों को गर्म पानी में डूबकर रखें  या गर्म कपड़ों से उनकी सिंकाई करें। ऐसा करने से पैरों के ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा मांसपेशियों में जो खिंचाव आया है वो कम होगा। अपने पैर को धोते वक्‍त आप पानी में नमक जरूर डालें।

ठंड ने कर दिया है ठिठुरने के लिए मजबूर, शरीर को गर्म रखने के लिए डाइट में करें इन चीज़ों को शामिल

गर्म तेल से करें मसाज

पैरों में गर्माहट वापस लाने के लिए आप अपने पैरों और तलवों का गर्म तेल से मालिश करें। इसके लिए आप सरसों के तेल में थोड़ा अजवाइन मिलाएं और उसे गर्म कर अपने पैरों की मालिश करें। इससे ब्‍लड फ्लो आसनी से बढ़ेगा और ऑक्सीजन की आपूर्ति में सुधार होगा।

सावधान! सर्दियों में गर्म पानी से ज्यादा देर तक भूलकर भी न नहाएं वरना होंगे सेहत संबंधी ये नुकसान

आयरन और विटामिन बी रिच फूड

खून में आयरन की कमी से भी पैर ठंडे और सुन्न पड़ जाते हैं। इसलिए अपनी डाइट में आप आयरन रिच फूड का इस्तेमाल करें।  जबकि विटामि बी 2 या 12 के सेवन से शरीर में रेड ब्‍लड सेल्‍स का प्रोडक्‍शन सही तरीके से हो पाएगा। ऐसा करने से ठंडे पैरों की समस्‍या भी ठीक होगी।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें

क्या है मांसपेशियों से जुड़ी दुर्लभ बीमारी ‘ड्यूकेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी’, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

सर्दियों में कम पानी पीने से हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों का शिकार, जानें दिन में कितना पानी पीना चाहिए?

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।