1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में कम पानी पीने से हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों का शिकार, जानें दिन में कितना पानी पीना चाहिए?

सर्दियों में कम पानी पीने से हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों का शिकार, जानें दिन में कितना पानी पीना चाहिए?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 08, 2023 08:48 pm IST,  Updated : Jan 08, 2023 08:48 pm IST

मौसम कोई भी हो शरीर को जितने पानी की ज़रूरत है उतना उसे मिलना ही चाहिए वर्ना शरीर में पानी की कमी होने लगती है। कम पानी पीने से शरीर डिहाइड्रेटेड हो जाता है। जिसकी वजह से दूसरे कई हेल्थ इश्यूज होने लगते हैं।

Drinking water - India TV Hindi
Drinking water Image Source : FREEPIK

गर्मी के मौसम में हमें बार बाए प्यास लगती है। कितना भी पानी पियें कम ही लगता है। लेकिन सर्दियों के मौसम में प्यास ही नहीं लगती है। जिस वजह से हमारा इस तरफ ध्यान नहीं जाता और हम कम पानी पीने लगते हैं। इस वजह से हमारी बॉडी डिहाइड्रेटेड होने लगती है। दरअसल, मौसम कोई भी हो शरीर को जितने पानी की ज़रूरत है उतना उसे मिलना ही चाहिए वर्ना शरीर में पानी की कमी होने लगती है। 

पानी कम पीने का सबसे बड़ा नुकसान ये होता है कि शरीर हाइड्रेट नहीं रह पाता। जिसकी वजह से दूसरे कई हेल्थ इश्यूज होने लगते हैं। सेहतमंद और तंदरुस्त रहने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और गंदगी को निकालने में मदद करता है। बॉडी में पानी की कमी होने से कई गंभीर बीमारियां आपके शरीर को जकड़ सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कम पानी पीने से आप किन बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

कब्ज की परेशानी

जहाँ बॉडी में पानी की मात्रा कम हुई वहीं पेट से जुड़ी बीमारियां आप पर हावी हो जाती हैं। पानी की मात्रा कम होने से आपको कब्ज की परेशानी हो सकती है। दरअसल, खाना अच्छी तरह पांच जाए इसलिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी की ज़रूरत होती है। अगर शरीर में पानी की मात्रा कम हुई तो खनन नहीं पांच पाएगा। जिस वजह से से कब्ज की समस्या पैदा हो जाएगी।

ड्राई स्किन

इस मौसम में लोगों का स्किन बहुत ज़्यादा ड्राई होता है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह कम पाने पीन है। कम पानी पीने सेत्वचा का रूखापन परेशान करता है। इसलिए दिन में कम से कम 5 से 7 गिलास पानी ज़रूर पिएं।

किडनी पर पड़ता है असर

कम पानी पीने से किडनी स्टोन का डर भी बढ़ जाता है। किडनी को ढंग से काम करने के लिए पानी की जरूरत होती है। जब शरीर में पानी ही कम होगा तो  किडनी पूरी ताकत से काम करेगी जिससे यूरिनरी ट्रैक इंफेक्शन या ट्रैक में जलन की शिकायत हो सकती है।

हरी सब्जियों के सेवन सहित इन चीज़ों का ध्यान रखने से Uric Acid होगा कंट्रोल, जोड़ों के दर्द से मिलेगी राहत

कमजोर होना

शरीर में जब पानी की मात्रा कम होती है तब बॉडी बहुत कमजोर हो जाता है। पानी कम पीने का असर शरीर की सारी क्रियाओं पर पड़ता है। यही वजह है कि पानी कम पीने से थकान भी महसूस होती है। क्योंकि शरीर में बहते खून को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती।

क्या आप भी हैं माइग्रेन के दर्द से परेशान? इन योगासन से मिलेगा इस तकलीफ से छुटकारा, ये समस्याएं भी होंगी दूर

एक दिन में पिएं इतना पानी

अपने शरीर को सेहतमंद और तरोताजा रखने के लिए दिन में 8 गिलास पानी पीना चाहिए। आपने एक दिन में 8 गिलास पानी पीने का गोल पूरा भी किया होगा। वहीं गिलास से पानी पीने से हमें यह भी याद रहता है कि आज इसलिए शरीर को ठीक से काम करने के लिए उचित मात्रा में पानी का सेवन करना जरूरी होता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

सर्दियों में ये लोग होते हैं हार्ट अटैक के ज़्यादातर शिकार, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

सर्दियों में शरीर की अकड़न और जोड़ों के दर्द ने कर रखा है जीना हराम, रखें इन चीज़ों का ध्यान तुरंत मिलेगा आराम!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।