1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सोंठ और लौंग का मिश्रण, दूर रहेंगी ये बीमारियां

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सोंठ और लौंग का मिश्रण, दूर रहेंगी ये बीमारियां

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 28, 2022 02:36 pm IST,  Updated : Feb 28, 2022 02:37 pm IST

जानिए सोंठ और लौंग के सेवन से आपको क्या-क्या फायदा हो सकता है।

Dry Ginger and Clove- India TV Hindi
Dry Ginger and Clove Image Source : FREEPIK

Highlights

  • सोंठ और लौंग दोनों में ही एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं।
  • ये आपको कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं।

आमतौर पर भारतीय किचन में कई ऐसे मसाले मौजूद होते हैं जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भरपूर भी होते हैं। इन्हीं मसालों मे सें सोंठ और लौंग भी है, ये दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सोंठ, अदरक को सुखाकर इसे पीसकर बनाया जाता है जोकि कई समस्याओं के लिए कारगर होता है।

सोंठ और लौंग को हम सभी ने कभी न कभी जरूर खाया होगा। लेकिन, कुछ लोगों ने ही इन दोनों चीजों का एकसाथ सेवन किया होगा। बता दें, इन दोनों को एकसाथ सेवन करने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। दोनों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं, जो आपको कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। जानिए सोंठ और लौंग के सेवन से आपको क्या-क्या फायदा हो सकता है। 

पथरी के मरीज भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

सोंठ और लौंग खाने के फायदे-

दांत दर्द

  • लौंग और सोंठ में ऐेसे गुण मौजूद होते हैं जो दांतों के दर्द को दूर करने में काफी कारगर माने जाते हैं। अगर आपके दांतों में दर्द हो रहा है तो इसके लिए आप एक लौंग और सोंठ के पाउडर को मिलाकर दांतों के नीचे दबाकर रख लें। ऐसा करने से आपको दर्द से आराम मिलेगा। इसके अलावे लौंग का तेल भी दांत दर्द को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है। 

इम्यूनिटी

  • शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप सोंठ और लौंग का सेवन कर सकते हैं। दोनों में ही एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जोकि इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। 

पाचन

  • अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है तो इसमें लौंग और सोंठ आपकी मदद कर सकता है। दोनों को एक साथ खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है। साथ ही पाचन से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलती है।

अपनी डाइट में जरूर शामिल करें उबला अंडा, कोसों दूर भागेगी बीमारी

सूजन

  • वैसे तो शरीर में सूजन की समस्या किसी भी कारण से हो सकती है। ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए आप लौंग और सोंठ का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप दो-तीन चम्मच सोंठ को पानी में उबालकर इसका सेवन करें। 

उल्टी और मतली जैसी समस्या में फायदेमंद

  • उल्टी और मतली की समस्या होने पर आप लौंग और सोंठ का सेवन कर सकते हैं। ये दोनों ही काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए लौंग को भूनकर इसका पाउडर बना लें फिर इसे सोंठ के पाउडर के साथ मिलाकर शहद के साथ सेवन करें। इससे आपको काफी फायद मिलेगा। इसके अलावे 2 लौंग पीसकर इसमें एक चम्मच चीनी और थोड़ा-सा पानी मिलाकर उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे भी फायदा मिलता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।