1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ठंड लगने से पेट में दर्द क्यों होता है? जानें कारण और इसके लक्षण

ठंड लगने से पेट में दर्द क्यों होता है? जानें कारण और इसके लक्षण

 Published : Dec 22, 2023 09:43 am IST,  Updated : Dec 22, 2023 09:43 am IST

पेट में दर्द ठंड लगना: ठंड लगने की वजह से शरीर में कई प्रकार के लक्षण नजर आ जाते हैं। गैस्ट्रोएंटेराइटिस का खतरा भी होता है। ऐसे में जानते हैं ठंड लगने से पेट में दर्द क्यों होता है और इसके लक्षण क्या हैं और इसके उपाय।

stomach pain causes- India TV Hindi
stomach pain causes Image Source : SOCIAL

पेट में दर्द ठंड लगना: सर्दी में तापमान बढ़ने के साथ पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़नी लगती हैं। दरअसल, ये ठंड लगने की वजह से होता है जिसमें कि तापमान का कम होना पेट की गतिविधियों को प्रभावित करने लगता है और डाइजेशन को स्लो कर देता है। इससे पेट के साथ आंतों की गतिविधियां भी धीमी पड़ जाती हैं और पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। साथ ही कई बार ठंड लगना बैक्टीरियल और वायरल बीमारियों का कारण बनने लगता है जिसकी वजह से  फूड पॉइजनिंग और गैस्ट्रोएंटेराइटिस की बीमारी होने लगती है। इससे शरीर में कई प्रकार के लक्षण नजर आते हैं। क्या हैं ये लक्षण, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

पेट में ठंड लगने के लक्षण-Stomach pain symptoms

पेट में ठंड लगने के आप गंभीर लक्षण देख सकते हैं। जिसमे कि

-सबसे पहले पेट में अकड़न के साथ तेज दर्द होता है।
-पेट खराब रहता है और दस्त की समस्या बनी रहती है।ट
-उल्टी होती है और ज्यादा होने पर ये डिहाइड्रेशन का कारण भी बन सकता है।
- पाचन क्रिया प्रभावित हो सकता है और पेट में लंबे समय तक दर्द महसूस हो सकता है।
-मांसपेशियों में दर्द
-जी मिचलाना
-फूड प्वाइजनिंग हो सकती है।
-असंतुलित ब्लड शुगर जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
-सिरदर्द और बुखार भी हो सकता है।

stomach pain causes and symptoms
Image Source : SOCIALstomach pain causes and symptoms

आग में पकाकर खाएं ये ड्राई फ्रूट, ठंड में होने वाली कई बीमारियों में मिलेगी राहत

 

पेट में ठंड लगने के उपाय-Home Remedies

1. हींग का पानी पिएं

हींग का पानी एंटी इंफ्लेमेटरी है और पेट के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। ये पेट में मरोड़ और दर्द को कम करता है और डाइजेशन को सही करता है। इसके अलावा सर्दी में ठंड लगने की स्थिति में भा इसका पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है। 

2. पेट की सिंकाई करें

पेट में ठंड लगने इसकी सिंकाई करना इस लक्षण को कम करने में मदद कर सकता है। ये पेट में दर्द और मरोड़ की समस्या को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये ठंड लगने के लक्षणों को भी कम करने में मददगार है। 

सुबह सोकर उठने के बाद तेज कमर दर्द होता है, तुरंत डॉक्टर से लें सलाह, हो सकता है खतरनाक

3. तुलसी, अजवाइन और शहद का सेवन करें

 तुलसी, अजवाइन और शहद का सेवन पेट में ठंड को लगने की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। ये मतली और उल्टी जैसे लक्षणों को कम करने में मदद करता है। तो, बस इन तमाम उपायों को करें और ठंड लगने से बचें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।