1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में खून की कमी को दूर करेंगी ये 5 चीजें, साथ ही बनाएंगी आपको ताकतवर

शरीर में खून की कमी को दूर करेंगी ये 5 चीजें, साथ ही बनाएंगी आपको ताकतवर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 09, 2020 10:25 am IST,  Updated : Jul 09, 2020 10:28 am IST

आमतौर पर लोग सबसे ज्यादा एनीमिया के शिकार होते हैं। एनीमिया का मतलब है शरीर में खून की कमी हो जाना। ऐसे में इन चीजों को खाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Vegetables - India TV Hindi
Vegetables  Image Source : INSTAGRAM/JASMINEHOWARDNUTRITION

शरीर में किसी भी चीज की कमी का होना बीमारियों का न्यौता देना है। आमतौर पर लोग सबसे ज्यादा एनीमिया के शिकार होते हैं। एनीमिया का मतलब है शरीर में खून की कमी हो जाना। शरीर में खून की कमी होने का प्रमुख कारण शरीर में आयरन की कमी का होना है। बच्चे, महिला खिलाड़ी, सर्जरी या एक्सीडेंट के मरीजों में एनीमिया का खतरा ज्यादा रहता है। वहीं पीरियड्स के दौरान रक्तस्त्राव के कारण महिलाओं के शरीर में खून की कमी की समस्या सबसे ज्यादा रहती है। शरीर में खून की कमी होने पर कुछ लोग दवाइयों और सिरप लेना शुरू कर देते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जिसे खाकर आपके शरीर में खून जल्द ही बढ़ जाएगा, साथ ही आपको दवाई लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

रात को सोने से पहले करें इस ड्रिंक का सेवन, तेजी से इम्यूनिटी होगी बूस्ट

Pomegranate
Image Source : INSTAGRAM/YZGPHOTOGRAPHYPomegranate-  अनार

अनार

अनार तेजी से शरीर में खून को बढ़ाता है। अगर आप रोजाना एक अनार या फिर उसका जूस पिएंगे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगा। इसके साथ ही ये कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता देता है। अनार में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन भरपूर मात्रा में होता है। 

बादाम
बादाम रोजाना खाने से भी शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो शरीर में खून को बढ़ाने का काम करता है। 

Cashew
Image Source : INSTAGRAM/JAISHIMOUMITA Cashew - काजू

काजू
काजू में कई पौष्टिक तत्व होते हैं। ये तत्व खून को बढ़ाने का काम करते हैं। ये न केवल स्वाद में बढ़िया होता है बल्कि खून की कमी को भी दूर करता है। 

खाली पेट नहीं करना चाहिए इन 5 चीजों का सेवन, एसिडिटी के साथ हो सकती है ये समस्याएं

गुड़
गुड़ आयरन का प्राकृतिक स्त्रोत है। इसमें विटामिन भी भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने से पेट की समस्यायों से भी छुटकारा मिलता है। इसका सेवन सर्दियों में ज्यादातर खुद को ठंड से बचाने के लिए भी करते हैं।

Palak
Image Source : INSTAGRAM/SILVERSPOON_MARTPalak -  पालक

हरी सब्जियां और सलाद
शरीर में आयरन की कमी होने पर हरी सब्जियां और सलाद का सेवन करना चाहिए। इन सब्जियों में पालक, सरसों, बथुया, मेथी, गोभी, बीन्स शामिल हैं। कोशिश करें कि खाने में ज्यादा से ज्यादा इन हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें। इनका सेवन करने से जल्द ही शरीर में खून की कमी दूर हो जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।