1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हार्मोन असंतुलन होने पर सेहत के लिए फायदमेंद चीजें भी पहुंचा सकती हैं नुकसान, भूल कर भी न खाएं

हार्मोन असंतुलन होने पर सेहत के लिए फायदमेंद चीजें भी पहुंचा सकती हैं नुकसान, भूल कर भी न खाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 13, 2020 11:39 am IST,  Updated : Aug 13, 2020 11:46 am IST

महिलाओं और पुरुषों दोनों में हार्मोन्स इमबैलेंस की समस्या हो सकती है। ऐेसे में कुछ हेल्दी चीजें भी शरीर के लिए अनहेल्दी हो जाती हैं। जानिए किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।

Stress and Brinjal - India TV Hindi
Stress and Brinjal  Image Source : INSTAGRAM/DRA.DIANAVEGAGONZALEZ & NONEEE

हार्मोन शरीर में एक प्रकार से रासायनिक संदेशवाहक का काम करते हैं। ये शरीर के विभिन्न अंगों और ऊतकों तक जाकर उन्हें ठीक से कार्य करने के लिए निर्देशित करते हैं। कई बार हमारे खानपान और कुछ दवाइयों का इस्तेमाल करने से शरीर में मौजूद ये हार्मोन्स इमबैलेंस हो जाते हैं जिसकी वजह से शरीर पर खराब असर पड़ता है। महिलाओं और पुरुषों दोनों में हार्मोन्स इमबैलेंस की समस्या हो सकती है। हार्मोनल इमबैलेंस के लक्षणों में कब्ज, लूज मोशन, बाल झड़ना, बदहजमी और चेहरे पर मुहांसों का आना भी है। ऐेसे में कुछ हेल्दी चीजें भी शरीर के लिए अनहेल्दी हो जाती हैं। जानिए ऐसे में किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।

Soya Bean
Image Source : INSTAGRAM/SOYADUBAISoya Bean

सोयाबीन या फिर सोया उत्पाद

वैसे तो सोयाबनी और सोया उत्पाद सेहत के लिए अच्छा होता है। यहां तक कि कुछ लोगों का ये इतना फेवरेट होता है कि वो रोजाना इसे खाना पसंद करते हैं। जब हार्मोन इमबैलेंस हो तो इसके सेवन से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सोया उत्पादों की शरीर में अधिकता होने पर हार्मोनल लक्षण कम हो सकते हैं। 

Tomato
Image Source : INSTAGRAM/SUMMAORUPOSTTomato

बैंगन, टमाटर और आलू
ऐसे में बैंगन, टमाटर और आलू जैसी सब्जियों को कम मात्रा में खाना चाहिए। इससे शरीर में सूजन हो सकती है। कुछ सब्जियां जैसे कि फूलगोभी, बोकली हार्मोनल संतुलन के लक्षण को और बढ़ा सकते हैं।

रेड मीट 
ऐसे में रेड मीट के सेवन से भी बचना चाहिए। ये वसा एस्ट्रोजेन के उत्पादन को बढ़ा सकता है और हार्मोनल असंतुलन के लक्षणों को और खराब कर सकता है। इसके बजाय अंडे और वसायुक्त चीजें जैसी मछली खाना ठीक होगा।

Milk
Image Source : INSTAGRAM/THEECOJOURNALMilk

डेयरी उत्पाद
दूध, दही और डेयरी उत्पादों से संबंधित हर चीज सेहत के लिए लाभकारी होती है। इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन सेहत पर खराब असर डाल सकता है। ये चीजें हार्मोन संतुलन को प्रभावित कर सकती हैं। डेयरी उत्पादों से सीबम उत्पादन में इजाफा होता है जिससे त्वचा संबंधित किसी भी समस्या से जूझ रहे शख्स के चेहरे पर और मुहांसे निकल आते हैं।

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक 

एक कटोरी रोजाना खाएं दही और चीनी, पेट को रखेगा ठंडा और होंगे कई फायदे भी

शुगर एकाएक बढ़ जाए तो कैसे करें कंट्रोल? जानें क्या खाएं और क्या छोड़े

रात को पैरों में दर्द रहता है तो ट्राई करें ये उपाय, इंस्टेंट होगा फायदा

रातभर भिगोकर रोजाना खाएं किशमिश, देखने में है जितनी छोटी फायदे उतने ही ज्यादा

रातभर भिगोकर रोजाना खाएं किशमिश, देखने में है जितनी छोटी फायदे उतने ही ज्यादा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।