1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Swami Ramdev Ayurvedic Tips: डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया और टोमैटो फ्लू का बढ़ा प्रकोप, स्वामी रामदेव से जानिए आयुर्वेदिक उपचार

Swami Ramdev Ayurvedic Tips: डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया और टोमैटो फ्लू का बढ़ा प्रकोप, स्वामी रामदेव से जानिए आयुर्वेदिक उपचार

 Written By: Sajid Khan Alvi, Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Sep 06, 2022 10:46 am IST,  Updated : Sep 06, 2022 10:46 am IST

Swami Ramdev Ayurvedic Tips for Dengue, Chikungunya and Malaria: हर साल दुनियाभर में 10 लाख से ज़्यादा मौत मच्छर के काटने से होती हैं। तो वहीं भारत में भी 2 लाख से ज़्यादा लोग अपनी जान गवां देते हैं।

Swami Ramdev Ayurvedic Tips for Dengue, Chikungunya and Malaria- India TV Hindi
Swami Ramdev Ayurvedic Tips for Dengue, Chikungunya and Malaria Image Source : TWITTER_PATANJALI

Highlights

  • डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के बढ़े मामले
  • टोमैटो फ्लू के कारण स्कूल हो रहे बंद
  • स्वामी रामदेव से जानते हैं बचने के तरीके

Swami Ramdev Ayurvedic Tips for Dengue, Chikungunya and Malaria: आज से करीब ढाई हज़ार साल पहले दुनिया जीतने चला सिकंदर एक मच्छर से हार गया था।  यूनान-यूरोप से लेकर एशिया तक अपनी जीत का परचम लहराने के बाद भारत आते आते उसके सैनिकों के पसीने छूट गए। सिकंदर की फौज को मच्छरों ने इतना काटा कि उन्हें वापस भागना पड़ा। और तो और खुद सिकंदर को भी मलेरिया हो गया, जिससे वो उबर नहीं सका और उसने दम तोड़ दिया। सिकंदर जैसे महान योद्धा को मात देने वाले ये मच्छर डायनासोर के ज़माने से हैं और आज भी उतने ही खतरनाक हैं। तभी तो हर साल दुनियाभर में 10 लाख से ज़्यादा मौत मच्छर के काटने से होती हैं। तो वहीं भारत में भी 2 लाख से ज़्यादा लोग अपनी जान गवां देते हैं। 

डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के बढ़े मामले

देशभर में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के तेज़ी से बढ़ते मामले, इन्हीं मामूली नज़र आने वाले इन्हीं मच्छरों की वजह से हैं। हालात ये हैं कि कई शहरों के अस्पतालों में डेंगू के मरीज़ों के लिए अलग से वार्ड तैयार किए गए हैं। जान पर बने खतरे को देखते हुए इन बुखार की पहचान कैसे करें? ये भी हम आपको बताते हैं। डेंगू़, मलेरिया या चिकनगुनिया होने पर आपको काफी ठंड लगती है, सिरदर्द-वॉमिट, डायरिया, stomach pain के साथ प्लेटलेट्स तेज़ी से गिरने लगते हैं, मसल्स में ऐठन और जोड़ों में दर्द होता है। अगर वक्त रहते इलाज ना किया जाए तो ये बुखार जानलेवा हो सकता हैं। 

टोमैटो फ्लू के कारण स्कूल हो रहे बंद

वैसे मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू के डंक के बीच टोमैटो फ्लू भी बच्चों में तेज़ी से फैल रहा है। कॉक्ससेकी वायरस ए16 की वजह से होने वाले बुख़ार से दिल्ली के कई स्कूल बंद हो चुके हैं। क्योंकि ये एक कम्युनिकेबल डिज़ीज़ है। इस वायरस से बच्चे ही नहीं बड़ों को भी सावधान रहने की ज़रूरत है। क्योंकि हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये फ्लू बड़ों को भी संक्रमित कर सकता है।  

Fatty Liver : लिवर बना मौत का सबसे बड़ा कारण, स्वामी रामदेव से जानिए इस समस्या को कैसे करें कम

स्वामी रामदेव से जानते हैं बचने के तरीके 

एक के बाद एक दुश्मन हमला करने को तैयार बैठे हैं। तो जरूरी है कि शरीर की इम्यूनिटी को इतना मज़बूत बनाए कि बुखार कैसा भी हो, नुकसान ना पहुंचा पाए। तो आज चलिए स्वामी रामदेव से जानते हैं, इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनाने के टिप्स साथ ही डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, स्वाइन फ्लू, टोमैटो फ्लू जैसे फीवर से होने वाली परेशानी दूर करने के यौगिक-आयुर्वेदिक उपाय। 

Yoga For Mental Health: खुश रहिए; बढ़ जाएगी उम्र, रहेंगे लंबे समय तक जवां, स्वामी रामदेव से जानिए यौगिक उपाय

मच्छर सबसे खतरनाक

  1. दुनिया में हर साल 10 लाख से ज़्यादा मौत
  2. मलेरिया से देश में हर साल 2 लाख से ज़्यादा मौत

मच्छर कैसे भगाएं नेचुरल उपाय

  1. नीलगिरी-नीम का तेल मिलाकर लगाएं
  2. कमरे में कपूर जलाएं 
  3. घर में लोबान जलाएं

डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया का खौफ

  1. कई शहरों में तेज़ी से बढ़े केस
  2. अस्पतालों में अलग वार्ड किए गए तैयार

डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के लक्षण

  • तेज़ ठंड लगना
  • मसल्स में ऐठन
  • सिरदर्द
  • वॉमिट
  • डायरिया
  • पेटदर्द
  • प्लेटलेट्स गिरना
  • जोड़ों में दर्द
  • तेज़ धड़कन

जानलेवा मलेरिया (W.H.O की रिपोर्ट के आंकड़े, साल 2020)  

  • दुनिया के 24 करोड़ लोगों को हुआ
  • 6 लाख लोगों की ज़िंदगी छीनी
  • 10 हज़ार प्रेगनेंट महिलाओं की जान गई
  • 2 लाख बच्चों को हुआ मलेरिया, 
  • 3% बच्चों ने मलेरिया के कारण जन्म से पहले दम तोड़ा

मच्छरों से होने वाली बीमारियां 

  1. चिकनगुनिया
  2. मलेरिया
  3. लिम्फेटिक
  4. डेंगू
  5. फाइलेरिया
  6. वेस्ट नाइल फीवर
  7. येलो फीवर
  8. ज़ीका

डेंगू-चिकनगुनिया में ये आज़माएं

  1. लौकी के जूस में शहद मिलाकर पीएं
  2. नाश्ते में अनार और अंजीर लें

डेंगू में सावधानी

  • घर में पानी ना जमा होने दें
  • खिड़कियों पर जाली लगाएं
  • पूरी बाजू के कपड़े पहनें
  • मच्छरदानी लगाएं

प्लेटलेट्स कैसे बढ़ाएं  

  • व्हीटग्रास का जूस पीएं
  • एलोवेरा का जूस पीएं
  • गिलोय का जूस पीएं
  • पपीते के पत्ते का जूस पीएं

डेंगू में कारगर 

  1. खूब पानी पीएं
  2. खूब नारियल पानी पीएं
  3. तुलसी के पत्ते उबालकर पानी पीएं
  4. पपीते के पत्ते का रस पीएं 

टोमैटो फ्लू कितना खतरनाक 

  • कॉक्ससेकी वायरस ए16 की वजह से होता है 
  • बच्चों में संक्रमण  तेज़ी से फैलता है
  • 5 साल से कम उम्र के बच्चों पर असर ज़्यादा

पेट सेट, हेल्थ परफेक्ट 

  1. सुबह उठकर गुनगुना पानी पीएं
  2. 1-2 लीटर पानी एक बार में पीएं
  3. पानी में सेंधा नमक - नींबू मिलाएं
  4. पानी पीने के बाद 5 मिनट स्ट्रेचिंग करें

सिरदर्द से बचें 

  • शरीर में गैस नहीं बनने दें
  • एसिडिटी  कंट्रोल करें
  • व्हीटग्रास एलोवेरा लें
  • बॉडी में कफ को बैलेंस करें
  • अनुलोम-विलोम करें

सिरदर्द मुसीबत, कैसे पाएं राहत

  • 10 ग्राम नारियल तेल और 02 ग्राम लौंग का तेल लें 
  • नारियल-लौंग का तेल मिलाएं
  • सिर में लगाने से दर्द में मिलेगा आराम

बुखार कम करने के लिए- गिलोय का रस पीएं 

वॉमिटिंग के लिए- अनार का जूस पिएं  

हाई ब्लड प्रेशर और गुस्से को कम करने के लिए अपनाएं ये तरीके, स्वामी रामदेव से जानिए योग, प्राणायाम और आयुर्वेदिक उपचार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।