1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एनीमिया से होना चाहते हैं मुक्त तो स्वामी रामदेव से जानें बेहतरीन योगासन और आहार

एनीमिया से होना चाहते हैं मुक्त तो स्वामी रामदेव से जानें बेहतरीन योगासन और आहार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 11, 2020 09:30 am IST,  Updated : Apr 11, 2020 01:13 pm IST

हमारे शरीर आयरन की मात्रा शरीर के वजन के हिसाब से 3 से 5 ग्राम होती है। जब यह कम हो जाती है, तो खून बनना कम हो जाती है। जानें स्वामी रामदेव से कैसे खत्म करें खून की कमी (Anemia)।

स्वामी रामदेव - एनीमिया (खून की कमी) इलाज- India TV Hindi
स्वामी रामदेव Image Source : INDIA TV

एनीमिया (Anemia) एक खून से संबंधित बीमारी है। इस रोग की शिकार ज्यादारत औरतें ही होती हैं। जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है और जिसके कारण हीमोग्लोबिन बनना भी कम हो जाता है। उसे एनीमिया कहते हैं।

स्वामी रामदेव के अनुसार हीमोग्लोबिन(Hemoglobin); हमारी हड्डी के अंदर बनता है। शरीर में मौजूद ज्वाइंट में ऑक्सीजन जाती है जिससे हीमोग्लोबिन बनता है। ऐसे में जब नसों में ऑक्सीजन का प्रवाह भी कम होता है। इसी से पैदा होती है एनीमिया की समस्या। इससे खून में इसकी कमी हो जाती है।  स्वामी रामदेव के अनुसार कुछ योगासन करके आप 100 प्रतिशत इस समस्या से निजात कुछ ही दिनों में पा सकते हैं। 

एनीमिया के लिए करें ये योगासन (Yoga Asanas)

  • अनुलोम विलोम- रोजाना आधा घंटा करें।
  • भस्त्रिका- आधा घंटा करें। 
  • कपालभाति- आधा घंटा करें। इसे करने से खून की कमी खत्म होने के साथ-साथ शरीर की अन्य बीमारियों से भी निजात मिलेगा।
  • भ्रामरी  इसे 3 से 5 बार रोजाना करें।
  • उद्गीथ- 3 से 5 बार रोजाना करें।
  • मंडूकासन- इस आसन को करने से खून की कमी दूर होगी। इसके साथ-साथ डायबिटीज, एसिडिटी जैसी समस्या से भी निजात मिलेगा।
  • उत्थान पद्मासन- इस आसन को भी रोजाना कम से कम 5 मिनट करना चाहिए।
  • सूर्य नमस्कार- रोजाना 5 मिनट जरूर करें। इससे आपका पूरा शरीर हेल्दी रहेगा। 

 

खून की कमी को दूर करने के लिए करें इन चीजों का सेवन

स्वामी रामदेव के अनुसार योगासन के साथ-साथ अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखना चाहिए। 

 

  • रोजाना एक कटोरी अनार
  • 1-2 चुकंदर (अगर कच्चे नहीं खा सकते हैं तो थोड़ा उबाल कर खाएं।)
  • सोने से पहले दूध और गुड़ 
  • आंवला, एलोवेरा, व्हीट ग्रास का जूस
  • हरी सब्जियां

 इस योगासन और डाइट को फॉलो करने से आपके शरीर में आयरन बढ़ने के साथ-साथ कैल्शियम, विटामिन्स  की भी पूर्ति होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।