1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में बढ़े यूरिक एसिड को कुछ ही दिनों में खत्म कर देंगे ये घरेलू उपाय, स्वामी रामदेव से जानें रामबाण इलाज

शरीर में बढ़े यूरिक एसिड को कुछ ही दिनों में खत्म कर देंगे ये घरेलू उपाय, स्वामी रामदेव से जानें रामबाण इलाज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 09, 2020 08:53 am IST,  Updated : Apr 09, 2020 09:58 am IST

खून में यूरिक एसिड (Uric Acid in Blod) की मात्रा का बढ़ना जोड़ों व किडनी पर भारी पड़ता है। अच्छी बात यह है कि शुरुआती स्तर पर खान-पान और जीवनशैली में सुधार के साथ-साथ कुछ योग किया जाए तो इसे ठीक किया जा सकता है।

 High Uric Acid: यूरिक एसिड को कम कैसे करें? Swami Ramdev- India TV Hindi
स्वामी रामदेव

जब शरीर में यूरिक एसिड (Uric Acid) की मात्रा बढ़ जाती है तो व्यक्ति को आर्थराइटिस की समस्या हो जाती हैं। जिसके कारण जोड़ों में सूजन होता है। इसके साथ ही किडनी पर भी ज्यादा प्रभाव पड़ता है। स्वामी रामदेव के अनुसार योग करने से आप शरीर में बढ़े यूरीक एसिड को खत्म कर सकते हैं।

क्या है यूरिक एसिड? 

स्वामी रामदेव के अनुसार यह एसिड खून में बनने वाला एक रसायन है, जो पाचन प्रक्रिया के दौरान प्रोटीन के टूटने से बनता है। अधिकतर यूरिक एसिड खून में घुलकर  किडनी तक पहुंचता है और वहां से सफाई होने के बाद पेशाब के जरिए बाहर निकल जाता है। लेकिन जब शरीर में यूरिक एसिड ज्यादा बनने लगता है या फिर फिल्टर नहीं होता। जिसके कारण यूरिक एसिड जमा होने लगता है जिसके कारण गाउट (एक प्रकार का गठिया) की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। जो आगे चलकर किडनी स्टोन का कारण बनती हैं। 

यूरीक एसिड कम करने के योगासन

स्वामी रामदेव ने बताया कि योग करके आप जोड़ों से जमा यूरिक एसिड को आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। जिससे आपको लाभ मिलेगा।

अगर किसी व्यक्ति की यूरिक एसिड 8 से 10 होती है तो उसे 1 सप्ताह के अंदर लाभ दिखेगा। कई मामलों में यह 1 माह का भी वक्त ले सकता है। इसलिए आप रोजाना सूक्ष्म योग करें। इसके साथ-साथ कपालभाति और अनुलोम-विलोम करें।

गले और कमर दर्द से राहत पाने के लिए असरदार हैं ये योगासन, स्वामी रामदेव से जानें कैसे करें 

घरेलू उपाय (Home Remedies)

  1. स्वामी रामदेव ने बताया कि आप योगासन तो जरूर करें। इसके साथ-साथ आप  100 हल्दी, 100 सौंठ और 100 ग्राम मेथी को डालकर भिगो दें और इसका सेवन करें। कई लोगों को इतनी ज्यादा नुकसानदेय हो सती है तो वह रात को थोड़ी मेथी भिगो दें और उसे सुबह पीस कर उसमें थोड़ी हल्दी और सौंठ डालकर सेवन कर सकते हैं। इससे लाभ मिलेगा।
  2. जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो रोजाना लहसुन का सेवन करें। 
  3. जिन लोगों को यूरिक एसिड, जोड़ों के दर्द, ज्यादा वजन, फैटी लिवर जैसी कई समस्याएं हैं। वो रोजाना 25-50 एमएल  'गौधन अर्क' पी सकते हैं।

स्वामी रामदेव का रामबाण इलाज, एक दिन में घटा सकते हैं आधा किलो से 2 किलो तक वजन 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।