1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ये आयुर्वेदिक काढ़ा करेगा कोरोना से लड़ने में मदद, स्वामी रामदेव से जानिए बनाने का सिंपल तरीका

ये आयुर्वेदिक काढ़ा करेगा कोरोना से लड़ने में मदद, स्वामी रामदेव से जानिए बनाने का सिंपल तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 25, 2020 08:52 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 08:52 pm IST

रामदेव के अनुसार औषधियों से मिलकर बना ये काढ़ा आपका कोरोना से बचाव तो करेगा ही इसके अलावा अन्य बीमारियों से भी बचाएगा। जानिए इसे बनाने की सिंपल विधि। 

ये आयुर्वेदिक काढ़ा करेगा कोरोना से लड़ने में मदद, स्वामी रामदेव से जानिए बनाने का सिंपल तरीका- India TV Hindi
ये आयुर्वेदिक काढ़ा करेगा कोरोना से लड़ने में मदद, स्वामी रामदेव से जानिए बनाने का सिंपल तरीका Image Source : INSTAGRAM/DAILYLIFEUNPLUGGED

कोरोना वायरस महामारी से पूरा दुनिया बेहाल है। इस संक्रमण से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत हो। आयुष मंत्रालय के साथ-साथ पीएम मोदी कई बार इस इम्यूनिटी बूस्टर काढ़ा का जिक्र कर चुके हैं। यह काढ़ा आपको खांसी, जुकाम, बुखार जैसी समस्याओं से भी कोसों दूर रखेगा। 

स्वामी रामदेव के अनुसार औषधियों से मिलकर बना ये काढ़ा आपका कोरोना से बचाव तो करेगा ही इसके अलावा अन्य बीमारियों से भी बचाएगा। इस काढ़ा को बनाने के लिए आपको कोई स्पेशल चीज नहीं चाहिए। इन औषधियों को आप आसानी से बाजार से खरीद सकते हैं। जानिए इस काढ़ा को बनाने की विधि के बारे में ।

जानिए गिलोय को कब और कितनी मात्रा में लेना है सही, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

इम्यूनिटी बूस्टर काढ़ा बनाने के लिए सामग्री

  • 1 चम्मच मुलेठी 
  • 8-10 तुलसी की पत्तियां
  • 2-4 ग्राम दालचीनी
  • 1 इंच ताजा अदरक 
  • 1 इंच ताजा हल्दी
  • गिलोय की  थोड़ी डंडी और 2-4 पत्तियां
  • थोड़ी काली मिर्च
  • एक लीटर पानी

जानिए दालचीनी को कब और कितनी मात्रा में लेना है सही, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ इन बीमारियों से दिलाएंगी निजात

ऐसे बनाएं आयुर्वेदिक काढ़ा

इमामदस्ता में अश्वगंधा, गिलोय, तुलसी, काली मिर्च, दालचीनी, मुलेठी, अदरक, हल्दी डालकर अच्छी तरह से कूट लें। इसके बाद एक लीटर पानी में इन सभी चीजों को डालकर धीमी आंच में अच्छी तरह से उबाल लें। जब पानी 100 या 200 ग्राम बचें तो इसे छान लें। छानने के बाद धीरे-धीरे इसका सेवन करें।

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

तेजी से करना चाहते हैं वजन कम तो बस करें खाली पेट इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन, फिर देखें कमाल

जानें हल्दी का सेवन कब और कितनी मात्रा में करना है सही, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ इन खतरनाक रोगों से मिलेगा छुटकारा

सहजन की पत्तियों से बनाएं ये पावरफुल चाय, बीपी सहित इन 7 बीमारियां से मिलेगा छुटकारा

कोरोना से बचाव करता है तुलसी अर्क, घर पर बनाइए और कोविड 19 रहेगा कोसों दूर

कैल्शियम की कमी से हो जाती है ये बीमारियां, इन फूड्स से शरीर में बढ़ेगा ये विटामिन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।