1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बच्चे की नजर हो गई है कमजोर, इन योगासन और घरेलू उपाय के द्वारा हटाएं चश्मा

बच्चे की नजर हो गई है कमजोर, इन योगासन और घरेलू उपाय के द्वारा हटाएं चश्मा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 27, 2020 11:11 am IST,  Updated : May 27, 2020 11:14 am IST

स्वामी रामदेव के अनुसार योग के द्वारा आसानी से बच्चों का चश्मा हटाया जा सकता हैं। जानिए इन योगासन और घरेलू उपायों के बारे में।

आज के समय में बहुत ही कम उम्र में ही बच्चों के आंखों की रोशनी कम हो जाती हैं। लगातार टीवी, मोबाइल देखने या फिर पौष्टिक चीजों का सेवन न करने के कारण  छोटी उम्र में ही आंखों में चश्मा लग जाता है। ऐसे में आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए योग ही कारगर साबित हो सकता है। योग द्वारा इस समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है। 

स्वामी रामदेव के अनुसार योग द्वारा बच्चों के अलावा बड़े भी अपने आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं। वह योग के साथ-साथ अपने आहार का भी पूरा ध्यान रखें। जानिए स्वामी रामदेव से कुछ ऐसे ही योगासनों के बारे में। 

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए योगासन

अनुलोम विलोम

सबसे पहले पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब दाएं हाथ की अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बाएं नाक पर रखें और अंगूठे को दाएं वाले नाक पर लगा लें। तर्जनी और मध्यमा को मिलाकर मोड़ लें। अब बाएं नाक की ओर से सांस भरें और उसे अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बंद कर लें। इसके बाद दाएं नाक की ओर से अंगूठे को हटाकर सांस बाहर निकाल दें। इस आसन को 5 मिनट से लेकर आधा घंटा कर सकते हैं। 

इस आसन को करने से आपकी आंखों की रोशनी तेजी से बढ़ेगी। इसके साथ ही बच्चों का दिमाग तेज होगा।

मोबाइल से चिपके रहने वाले बच्चों के लिए योगासन, छूट जाएगी वीडियो की लत, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे 

भ्रामरी प्राणायाम
इस प्राणायाम को करने के लिए पहले सुखासन या पद्मासन की अवस्था में बैठ जाएं। अब अंदर गहरी सांस भरते हैं। सांस भरकर पहले अपनी अंगूलियों को ललाट में रखते हैं। जिसमें 3 अंगुलियों से आंखों को बंद करते हैं। अंगूठे से कान को बंद कते हैं। मुंह को बंदकर 'ऊं' का नाद करते हैं। इस प्राणायाम को 3-21 बार किया जा सकता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय

  • आंखों को ठंडे पानी से धोएं।
  • रात को त्रिफला भिगोकर सुबह इसके पानी से आंखों को धो लें।
  • गुलाब जल आंखों में डाल लें। 
  • पानी ज्यादा पिएं।
  • आवंला का सेवन किसी भी रूप में जरूर करें। 
  • हरी सब्जियां
  • गाय का दूध और घी का सेवन करें।
  • अश्व गंधा कैप्सूल
  • मेधावटी का सेवन

बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन या एकाग्रता की है कमी, सिखाएं ये योगासन 

बच्चों की नजर हो गई हैं कमजोर, इन योगासन और घरेलू उपाय के द्वारा हटाएं चश्मा
Image Source : INDIA TVबच्चों की नजर हो गई हैं कमजोर, इन योगासन और घरेलू उपाय के द्वारा हटाएं चश्मा  

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्यूप्रेशर प्वाइंट

इंडेक्स फिंगर और मिडिल फिंगर के बीच नियमित रूप से 5 मिनट दबाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

लंबाई बढ़ाने में कारगर हैं ये योगासन, 18 साल की उम्र तक बढ़ा सकते हैं अपनी हाइट 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।