वर्क फ्रॉम होम के कारण कमर-गर्दन दर्द से हैं परेशान? स्वामी रामदेव से जानें योग और आयुर्वेदिक उपचार
वर्क फ्रॉम होम के कारण कमर-गर्दन दर्द से हैं परेशान? स्वामी रामदेव से जानें योग और आयुर्वेदिक उपचार
Written by: India TV Health Desk
Published : Jul 21, 2021 12:15 pm IST,
Updated : Jul 21, 2021 12:17 pm IST
वर्क फ्रॉम होम के चलते बहुत से लोगों को कमर-गर्दन दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वामी रामदेव से जानिए इस समस्या से निजात पाने के लिए योगासन और आयुर्वेदिक उपचार।
Image Source : INDIA TV
इंडिया टीवी पर स्वामी रामदेव
बुर्जुर्गों में कमर-गर्द की समस्या एक आम बात है। लेकिन, मैजूदा वक्त में युवा भी ज्वाइंट पेन से जुड़ी बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। स्टडीज की माने तो देश में 100 में से 80 लोग कमर दर्द से परेशान हैं। आंकड़े बताते हैं कि लगभग हर शख्स अपनी जिंदगी में किसी न किसी तरह के स्पाइल प्रॉब्लम से जूझता है। जिसमें से स्पॉन्डिलाइटिस, सायटिका, स्लिप डिस्क, सर्वाइकल या फिर मसल्स का पुल हो जाना बहुत आम सी बातें हैं।
कोरोना ने कमर दर्द के मरीजों की संख्या को दो तरह से बढ़ाया है। जिसमें पहला कारण है वर्क फ्रॉम होम कल्चर और दूसरी वजह है कोरोना का साइड इफेक्ट जो स्पाइन में इंन्फेक्शन कर रहा है। ऐसे में स्वामी रामदेव से जानिए योग और आयुर्वेद के जरिए स्पाइन की प्रॉब्लम्स को क्योर करने के कारगर उपाय।