सर्दियों में सताते हैं अलग-अलग तरह के सिरदर्द? स्वामी रामदेव से जानें योगासन और आयुर्वेदिक उपचार
सर्दियों में सताते हैं अलग-अलग तरह के सिरदर्द? स्वामी रामदेव से जानें योगासन और आयुर्वेदिक उपचार
Written by: India TV Health Desk
Published : Oct 30, 2021 12:44 pm IST,
Updated : Nov 01, 2021 06:26 pm IST
ठंड के मौसम में अक्सर सिरदर्द की समस्या लोगों को परेशान करती है। स्वामी रामदेव से जानिए माइग्रेन-साइनस में राहत पाने के लिए योगासन और आयुर्वेदिक उपचार।
Image Source : INDIA TV
इंडिया टीवी पर स्वामी रामदेव
सिरदर्द की बीमारी जितनी आम है, इससे जुड़ी परेशानी भी उतनी ही जटिल। जरा सा सिर में दर्द हुआ नहीं कि काम से मन हट जाता है। कंसंट्रेशन कम हो जाता है और चिड़चिड़ापन हावी हो जाता है। माइग्रेन के लक्षणों वाला सिरदर्द ऐसा ही होता है जो हफ्तों तक बना रह सकता है। रिसर्च के मुताबिक पिछले तीस साल में देश में माइग्रेन के केस दोगुने हो गए हैं। देश में फिलहाल 50 करोड़ से ज्यादा लोग तनाव और सिरदर्द के मरीज हैं और लाइफस्टाइल के अलावा इसमें कोरोना का भी बड़ा हाथ है। सिरदर्द के साथ-साथ करीब 34% मरीज़ों में अलग-अलग तरह के न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर भी हो रहे हैं, जिसमें हाथ-पैर का सुन्न पड़ना, डिमेंशिया, नींद ना आना जैसी बीमारियां शामिल हैं। ऐसे में आप अपने सिरदर्द को कैसे पहचाने, और बिना दवा सिरदर्द को चुटकियों में कैसे ठीक करें। आइए स्वामी रामदेव से जानते हैं।