कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए मजबूत इम्यूनिटी जरूरी, स्वामी रामदेव से जानें बॉडी को फिट रखने के लिए योगासन
कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए मजबूत इम्यूनिटी जरूरी, स्वामी रामदेव से जानें बॉडी को फिट रखने के लिए योगासन
Written by: India TV Health Desk
Published : Jul 18, 2021 11:32 am IST,
Updated : Jul 18, 2021 11:32 am IST
कोरोना की तीसरी लहर के आने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में स्वामी रामदेव से जाने थर्ड वेव के खतरे से बचाव के लिए उपाय।
Image Source : INDIA TV
इंडिया टीवी पर स्वामी रामदेव
कोरोना के थर्ड वेवे का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अगस्त में कोरोना की तीसरी लहर आएगी और ये करीब 98 दिन तक रहेगी। ये एनालिसिस इम्पीरियल कॉलेज लंदन और ICMR (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) का है। स्टडी के मुताबिक अगस्त के आखिर में हर दिन कोरोना के 1 लाख केसेज मिलने की आशंका जाहिर की गई है। तीसरी लहर में अगर वायरस अपनी जीनोम को नहीं बदलता है तो हालात पहली लहर जैसे होंगे। लेकिन, अगर वायरस जल्दी-जल्दी म्यूटेट करने लगता है तो डर है कि हालात दूसरी लहर की तरह होंगे।ऐसे में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षणता को मजबूत रखना बहुत जरूरी है। संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा ऐसे लोगों को होता है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है। इनमें डायबिटीज, हार्ट, लंग्स और बीपी के मरीज शामिल हैं। स्वामी रामदेव से जानें योग और आयुर्वेद के जरिए 30 दिन में 7 बीमारियों को कंट्रोल कर बॉडी को कैसे स्ट्रांग बनाया जा सकता है।