1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कैल्शियम की कमी की वजह से शरीर में दिखाई देने वाले लक्षण, झेलनी पड़ सकती हैं ये समस्याएं

कैल्शियम की कमी की वजह से शरीर में दिखाई देने वाले लक्षण, झेलनी पड़ सकती हैं ये समस्याएं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 09, 2024 07:54 am IST,  Updated : Oct 09, 2024 07:54 am IST

अगर आपकी बॉडी में भी इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आपके शरीर में कैल्शियम की कमी पैदा हो सकती है। इस पौष्टिक तत्व की कमी की वजह से आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

Signs of Calcium Deficiency- India TV Hindi
Signs of Calcium Deficiency Image Source : FREEPIK

शरीर और सेहत को दमदार बनाए रखने के लिए कैल्शियम जैसा पोषक तत्व बेहद जरूरी है। अगर आपने अपने शरीर में पैदा हुई कैल्शियम की कमी को समय रहते पूरा नहीं किया तो आपकी सेहत को लेने के देने भी पड़ सकते हैं। सबसे पहले आपको कैल्शियम की कमी के दौरान दिखाई देने वाले कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जान लेना चाहिए जिससे आप समय रहते इस पोषक तत्व की कमी को पहचान पाएं। इसके अलावा कैल्शियम डेफिशिएंसी से होने वाली दिक्कतें और ट्रीटमेंट के बारे में भी जान लीजिए।

कैल्शियम की कमी के लक्षण

मसल्स में ऐंठन महसूस होना कैल्शियम की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। दिन भर कमजोरी महसूस होना भी इसी पोषक तत्व की कमी का संकेत हो सकता है। जरूरत से ज्यादा चिंता, चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स भी कैल्शियम की कमी की तरफ इशारा कर सकते हैं। हाथ-पैर में झनझनाहट महसूस होना खतरे का संकेत हो सकता है। इस तरह के लक्षणों को नोटिस करते ही आपको सावधान हो जाना चाहिए।

समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना

कैल्शियम की कमी आगे चलकर अर्थराइटिस यानी गठिया के दर्द का मुख्य कारण बन सकती है। कैल्शियम डेफिशिएंसी आपकी हार्ट हेल्थ पर भी नेगेटिव असर डाल सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैल्शियम की कमी की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसके अलावा कैल्शियम की कमी मोतियाबिंद का कारण भी बन सकती है।

कमी को दूर करने का तरीका

अगर आप कैल्शियम की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो अपने डाइट प्लान में कैल्शियम रिच फूड आइटम्स को शामिल कर लीजिए। अगर आपको भी यही लगता है कि सिर्फ डेयरी प्रोडक्ट्स से कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। कीवी, नारियल, जायफल, मुनक्का, बादाम, पिस्ता और अखरोट में भी कैल्शियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।