1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ज़रूरत से ज़्याद प्रोटीन लेना है बेहद खतरनाक, हो जाएंगे इन बीमारियों के शिकार

ज़रूरत से ज़्याद प्रोटीन लेना है बेहद खतरनाक, हो जाएंगे इन बीमारियों के शिकार

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Mar 23, 2023 11:24 pm IST,  Updated : Mar 23, 2023 11:24 pm IST

हमारी डाइट में हर तरह के प्रोटीन और मिनिरल्स होने चाहिए, वरना शरीर कई बीमारियों का घर बन जाता है। लेकिन आपके लिए ये जानना जरूरी है कि प्रोटीन का सेवन एक दिन में कितना करना चाहिए।

protein - India TV Hindi
protein Image Source : FREEPIK

प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी और फायदेमंद पोषक तत्वों में से एक होता है। हमारी डाइट में हर तरह के प्रोटीन और मिनिरल्स होने चाहिए, वरना शरीर कई बीमारियों का घर बन जाता है। लेकिन कई बार लोग इस चक्कर में जरूरत से ज्यादा विटामिन्स और मिनरल्स का सेवन करने लगते हैं। जिस वजह से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है। ये हमारे शरीर में कोशिकाओं का निर्माण करने में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन आपके लिए ये जानना जरूरी है कि ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने से शरीर को क्या नुकसान होंगे साथ ही प्रोटीन का सेवन एक दिन में कितना करना चाहिए।

क्यों ज़रूरी है प्रोटीन?

प्रोटीन हमारी हड्डियों, मांसपेशियों, त्वचा और बालों के बेहतरी के लिए बेहद जरूरी होता है। साथ ही प्रोटीन शरीर के टिशू के निर्माण और मरम्मत करता है। हमारे रेड ब्लड सेल्स में प्रोटीन एक कंपाउंड होता है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है।

कैल्शियम की कमी से अकड़ने लगता है शरीर, इन फूड्स के सेवन से हड्डियां होंगी लोहे से भी मजबूत

एक दिन में लें इतना प्रोटीन

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो प्रोटीन की मात्रा हर व्यक्ति की शरीर में अलग-अलग होती है। पुरुष को एक दिन में 56 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है वहीं महिलाओं को करीब 46 ग्राम प्रोटीन का सेवन एक दिन में करना चाहिए। 

ज़्यादा प्रोटीन लेने से हो सकती हैं ये बीमारियां 

  1. डाइजेशन की दिक्कत: हाई प्रोटीन का सेवन करने वाले लोगों को डाइजेशन की दिक्कत हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रोटीन पचने में समय लगता है। इसके साथ ही ये आपके पाचनतंत्र पर दबाव भी डालता है।
  2. थकान महसूस होना: अगर आप खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएंगे तो कॉर्बोहाइड्रेट और फैट को कम कर देंगे। प्रोटीन को डाइजेस्ट करने में समय लगेगा जिससे कि शरीर की तुरंत ऊर्जा की आवश्यकता पूरी नहीं हो पाएगी। इसकी वजह से आपको थकान लगेगी।
  3. हो सकता है डायरिया: जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने से पाचनतंत्र पर ज्यादा पड़ता है तो आप डायरिया की चपेट में आ सकते हैं। इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी हो जाती है।
  4. बढ़ सकता है वजन: अगर आप प्रोटीन का सेवन वजन घटाने के लिए कर रहे हैं तो एक बात का ध्यान रखना आपके लिए बहुत जरूरी है। दरअसल, वजन घटाने के लिए मसल्स की एक्सरसाइज नहीं कर रहे तो एक्स्ट्रा प्रोटीन फैट के रूप में शरीर में एक जगह जमा हो जाता है। जिससे वजन कम होने की बजाय बढ़ने लगता है।

ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

क्या सलाद में नमक डालना चाहिए? अगर आप भी करते हैं ये गलती तो आज ही कर लें सुधार

नमक खाने से 2030 से पहले हो सकती हैं लाखों लोगों की मौत, WHO ने किया आगाह, ऐसे करें अपना बचाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।