1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बच्चों की लंबाई बढ़ाने का रामबाण योगिक उपाय, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे जीनियस-हेल्दी बनेंगे Kids

बच्चों की लंबाई बढ़ाने का रामबाण योगिक उपाय, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे जीनियस-हेल्दी बनेंगे Kids

 Written By: Sajid Khan Alvi Edited By: Bharti Singh
 Published : Nov 25, 2024 09:35 am IST,  Updated : Nov 25, 2024 09:37 am IST

How To Increase Kids Height: आजकल बच्चों की फिजिकल एक्टिविटी कम होने कारण लंबाई पर असर पड़ रहा है। घंटों फोन और टीवी से चिपके रहने के कारण बच्चे औसतन कम लंबे हो रहे हैं। ऐसे में बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए स्वामी रामदेव के बताए हुए उपाय जरूर करने चाहिए।

बच्चों की लंबाई कैसे बढ़ाएं- India TV Hindi
बच्चों की लंबाई कैसे बढ़ाएं Image Source : FREEPIK

नीदरलैंड के लोगों की औसत लंबाई 6 फीट है। जो दुनिया में सबसे ज़्यादा है। जबकि भारत के लोग इस मामले में काफी पीछे हैं और तो और भारतीयों की ऐवरेज हाइट पूरी दुनिया के लोगों की औसत लंबाई से भी कम है। आखिर इसकी वजह क्या है। खराब लाइफस्टाइल, गैजेट्स से चिपके रहना, फिजिकल एक्टिविटी ना करना, जंकफूड खाना, न्यूट्रिशंस की कमी होना लिस्ट बहुत लंबी है। आपको पता है अकेले न्यूट्रिशंस की कमी से करीब 52% बच्चों की ग्रोथ रुकी है। बच्चों में जुवेनाइल इडियोपैथिक आर्थराइटिस बढ़ रहा है। जो उनके बोन डेवलमेंट पर असर डालता है। 

लेटेस्ट स्टडी के मुताबिक अच्छी खुराक और एक्सरसाइज़ के साथ खुशी और पॉज़िटिव सोच भी मेंटल-फिज़िकल ग्रोथ पर असर डालती है। यानि अगर आप खुश हैं तो शरीर का विकास अच्छा होगा और अगर तनाव में रहेंगे तो विकास अफेक्ट होगा। दरअसल हमारे दिमाग में एक पिट्यूटरी ग्लैंड होता है, जो ग्रोथ हार्मोन रिलीज़ करता है। लेकिन स्ट्रेस-निगेटिविटी बढ़ने से इस ग्रोथ हार्मोन पर असर पड़ता है। जो बॉडी डेवलपमेंट को अफेक्ट करता है। अब अगर बच्चों की ग्रोथ परफेक्ट बनानी है तो अच्छे लाइफस्टाइल, बैलेंस डाइट के साथ ब्रेन का हेल्दी होना भी बहुत ज़रूरी है। 

बच्चों की लंबाई कैसे बढ़ाएं

बच्चों के लिए तो सबसे ज़रूरी है डिजिटल वर्ल्ड से बाहर निकले और खुले आसमान में, कुदरत के बीच खेलकूद में पसीना बहाएं। इसके लिए योग-प्राणायाम से बेहतर और क्या हो सकता है। योग कैसे बच्चों की ग्रोथ में चमत्कार करता है। ये स्वामी रामदेव के गुरुकुल के बच्चों को देखकर आसानी से समझा जा सकता है। आइये जानते हैं बच्चों की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं और उन्हों कैसे तंदुरुस्त बनाएं।

हाइट के फैक्टर 

  • वर्कआउट
  • न्यूट्रिशन
  • ग्रोथ हॉर्मोन
  • नींद का पैटर्न
  • पॉश्चर
  • इम्यूनिटी   

हाइट बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

  • गाजर
  • मेथी
  • सोया
  • डेयरी प्रोडक्ट
  • जौ आटा

हाइट बढ़ाने के टिप्स 

  • 30 मिनट योग करें
  • जंकफूड बंद कर दें
  • आधा घंटा धूप में बैठें
  • फल-हरी सब्जियां खाएं
  • आउटडोर गेम खेलें

बच्चों में मोटापा कैसे करें कंट्रोल

  • घर पर बना खाना दें
  • फल-सब्जी की मात्रा बढ़ाएं
  • जंक फूड बंद कर दें
  • वर्कआउट, योग कराएं

बच्चों के लिए सुपरफूड

  • दूध
  • ड्राई फ्रूट
  • ओट्स
  • बींस
  • शकरकंद
  • मसूर दाल 

कैल्शियम बढाने के लिए क्या खिलाएं

  • दूध शतावर
  • केले का शेक
  • खजूर-अंजीर शेक

बच्चों को आदत डालें 

  • स्क्रीन टाइम कम करें
  • सोशल मीडिया से दूर रखें
  • सुबह जल्दी उठें
  • रात में समय पर सोएं
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।