1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ये 5 गलतियां अक्सर करते हैं डायबिटीज के मरीज, सेहत के लिए हो सकती हैं खतरनाक

ये 5 गलतियां अक्सर करते हैं डायबिटीज के मरीज, सेहत के लिए हो सकती हैं खतरनाक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 30, 2020 12:42 am IST,  Updated : Oct 30, 2020 12:45 am IST

5 ऐसी गलतियों के बारे में बताते हैं जो डायबिटीज पेशेंट अक्सर कर देते हैं।

Diabetes- India TV Hindi
Diabetes Image Source : INSTAGARMTOURISMGUYANA

डायबिटीज के मरीजों को खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। मधुमेह का रोग होने पर शरीर में इंसुलिन का स्तर गिरने लगता है जिसकी वजह से कई मरीजों के शरीर में अलग से इंसुलिन भी इंजेक्ट की जाती है। इसी वजह से कहा जाता है कि डायबिटीज के रोगियों को थोड़ी थोड़ी देर में कुछ ना कुछ खाते रहना चाहिए। ताकि उनके शरीर में इंसुलिन का लेवल बराबर रहे। वैसे तो आजकल लोग अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ज्यादा जागरूक है। इस वजह से वो अगर किसी भी बीमारी से पीड़ित हैं तो उससे जुड़ी छोटी से छोटी बात की जानकारी जरूर रखते हैं। लेकिन फिर भी कई बार वो ऐसी गलती कर देते हैं जो उनकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। आज हम 5 ऐसी गलतियों के बारे में बताते हैं जो डायबिटीज पेशेंट अक्सर कर देते हैं। जानें वो 5 गलतियां कौन सी हैं। 

डायबिटीज रोगी रोजाना कर रहे हैं शुगर फ्री का इस्तेमाल तो जान लें ये नुकसान

Oatmeal
Image Source : PINTERESTOatmeal

फाइबर से युक्त चीजें ना खाना

अक्सर देखा जाता है कि डायबिटीज के मरीज फाइबर से युक्त चीजों को अपनी डाइट में शामिल नहीं करते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो सावधान हो जाइए। डायबिटीज के रोगियों को अपनी डाइट में फाइबर युक्त चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। फाइबर पाचन में अहम भूमिका निभाता है। इसके साथ ही ये खून में शुगर का रिलीज धीरे धीरे करता है जिससे कि शुगर का स्तर स्थिर रहता है। 

तरल पदार्थों के सेवन में सावधानी ना बरतना
डायबिटीज के मरीज अपने खाने की चीजों का तो बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं लेकिन तरल पदार्थों के सेवन में कई बार लापरवाही कर जाते हैं। वो कई बार सॉफ्ट ड्रिंक्स के अलावा कई ऐसे पदार्थों को पी लेते हैं जो शरीर में तुरंत शुगर के लेवल को बढ़ा देता है। इसलिए इन तरल पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।

Guava
Image Source : INSTAGARM/KITCHEN_JOURNEY_26Guava

फल ना खाना
डायबिटीज के कई मरीज अपनी डाइट में फलों को शामिल नहीं करते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कर रहे हैं तो ये आपकी बहुत बड़ी गलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि फल सेहत के लिए अच्छे होते हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीज उन फलों का जरूर सेवन करें जो उनके शरीर में शुगर लेवल को ना बढ़ाएं। ये फिल संतरा, सेब, कीवी, आड़ू और अमरूद हैं। 

डायबिटीज के रोगी डाइट में जरूर शामिल करें ये 4 चीजें, नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल

चीजों का इन्ग्रेडिएंट्स चेक करें
डायबिटीज पेशेंट कई बार बाजार से चीजों को खरीदते वक्त उसका इन्ग्रेडिएंट्स चेक नहीं करते। ऐसी लापरवाही बरतना उनकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई चीजों में शुगर मिली होती है। अगर वो सामान लेते वक्त उसकी इन्ग्रेडिएंट्स की लिस्ट अच्छी तरह से देख लेंगे तो उन्हें पता चल जाएगा कि उसमें शुगर की मात्रा तो नहीं है। ऐसा करके वो किसी भी गलत चीज का सेवन करने से बच जाएंगे। 

रिफाइन्ड चीजों का ना करें सेवन
डायबिटीज पेशेंट को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो रिफाइन्ड चीजों का सेवन करने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि रिफाइन्ड की गई चीजों से पूरा फाइबर निकल जाता है। इसके साथ ही कई पोषक तत्व भी खत्म हो जाते हैं। इसीलिए इन चीजों का परहेज करें। हो सके तो समूचे अनाज, फ्रूट्स और और ओटमील जैसे चीजों का इस्तेमाल करें। समूचा अनाज आपके ब्लड ग्लूकोज के लेवल को अच्छा असर डालता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।