1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लिवर को डिटॉक्स करने में ये फूड्स हैं बेहद फायदेमंद, शरीर में जमी गंदगी का जड़ से होगा सफाया

लिवर को डिटॉक्स करने में ये फूड्स हैं बेहद फायदेमंद, शरीर में जमी गंदगी का जड़ से होगा सफाया

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Sep 26, 2025 10:06 pm IST,  Updated : Sep 26, 2025 10:06 pm IST

अपने लिवर को डिटॉक्स करने और हेल्दी बनाए रखने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें।

लिवर को डिटॉक्स करने में ये चीजें हैं फायदेमंद- India TV Hindi
लिवर को डिटॉक्स करने में ये चीजें हैं फायदेमंद Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से इन दिनों लोग लिवर से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। लिवर हमारे शरीर में खाना को पचाने और इसे इंफेक्शन फ्री रखने का काम करता है। लेकिन जब लिवर से जुड़ी कोई बीमारी होती है तो इसका सीधा असर हमारे शरीर के सभी अंगों पर पड़ता है। इसी बात से आप समझ सकते हैं कि हेल्दी शरीर के लिए लिवर को सेहतमंद रहना कितना जरूरी है।अगर आप लिवर को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं तो डाइट में कुछ फूड्स को जरूर शामिल करें। जानें ये फूड्स कौन से हैं और किस तरह से सेहत के लिए लाभदायक हैं।

लिवर को डिटॉक्स करने में ये चीजें हैं बेहद फायदेमंद

  • पपीता है फायदेमंद: हेल्दी लिवर के लिए आप अपनी डाइट में पपीते को शामिल करें। पपीता लिवर को अंदर से क्लीन करने का काम करता है। ये ना केवल शरीर को हाइड्रेट रखता है बल्कि कई पोषक तत्व भी इससे शरीर को मिलते हैं

  • हल्दी: हल्दी एक बहुत ही पावरफुल मसाला है जो लीवर को स्वस्थ बनाती है। साथ ही स्वस्थ लीवर के सेल्स को रिजनरेट करने में मदद करती है। हल्दी लीवर में फैट जमा होने से भी रोकती है, एक ऐसी समस्या जो फैटी लीवर, लीवर सिरोसिस जैसी स्थितियों को जन्म दे सकती है।

  • एवोकाडो है असरदार: विटामिन, मिनरल्स से भरपूर एवोकैडो एक सुपरफूड है जो लिवर की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें ग्लूटाथियोन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को फ़िल्टर करने में मदद करता है और लिवर को हेल्दी बनाता है। 

  • पालक: हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक बेहद फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। यह शरीर की कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। अगर आप पालक के जूस को रोजाना पिएंगे तो इससे आपका लिवर हेल्दी रहेगा।

  • लहसुन है फायदेमंद: लहसुन सिर्फ खाने का टेस्ट ही नहीं बढ़ता बल्कि आपके लिवर के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो हेल्दी लिवर और शरीर के लिए जरूरी होते हैं। अगर आप अपने लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो डाइट में लहसुन को जरूर शामिल करें। 

  • आंवला: आंवला एंटी ऑक्सीडेंट्स, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है ये ना केवल लिवर को स्वस्थ रखता है बल्कि आपकी बॉडी को भी डिटॉक्स करता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।