1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गैस, कब्ज की समस्या को दूर करता है ये सीड्स, डॉक्टर ने दी सुबह खाली पेट खाने की सलाह

गैस, कब्ज की समस्या को दूर करता है ये सीड्स, डॉक्टर ने दी सुबह खाली पेट खाने की सलाह

 Written By: Ritu Raj
 Published : Sep 01, 2026 06:00 am IST,  Updated : Sep 01, 2026 06:00 am IST

गैस, कब्ज का होना आज के समय में एक आम समस्या हो चुका है। इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में डॉक्टर सलीम जैदी ने एक ऐसे सीड के बारे में बताया है जिसका सेवन इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

गैस, कब्ज की समस्या को दूर करता है ये सीड्स, डॉक्टर ने दी सुबह खाली पेट खाने की सलाह - India TV Hindi
गैस, कब्ज की समस्या को दूर करता है ये सीड्स, डॉक्टर ने दी सुबह खाली पेट खाने की सलाह Image Source : MAGNIFIC

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खान-पान, जंक फूड और खराब लाइफस्टाइल के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं बेहद आम हो गई हैं। आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज से परेशान है। सुबह पेट ठीक से साफ न होने पर पूरा दिन थकान, चिड़चिड़ापन और भारीपन महसूस होता है। अगर लंबे समय तक कब्ज रहे, तो यह कई अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में मशहूर डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ऐसे सीड्स के बारे में बताया है जिसका सेवन पेट की हर समस्या से छुटकारा दिला सकता है। 

फाइबर से भरपूर: चिया सीड्स में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह आंतों की मुवमेंट को सुधारकर मल त्याग को आसान बनाते हैं, जिससे पुरानी कब्ज दूर होती है।

जेल जैसा टेक्सचर: जब आप चिया सीड्स को पानी में भिगोते हैं, तो वे अपने वजन से कई गुना अधिक पानी सोख लेते हैं और एक जेल जैसी टेक्सचर बना लेते हैं। यह जेल आंतों की अंदर से सफाई करने और मल को मुलायम बनाने में मदद करता है।  

गट हेल्थ में सुधार: ये बीज आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जिससे गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या कम होती है।  

वजन घटाने में मददगार: चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। जब आप इन्हें पानी में भिगोकर खाते हैं, तो यह पेट में जाकर फूल जाते हैं, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती। 

हार्ट हेल्थ के लिए: चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

भिगोकर खाएं: कभी भी सूखे चिया सीड्स सीधे न खाएं। इसके लिए एक चम्मच चिया सीड्स को एक गिलास पानी, नींबू पानी, या नारियल पानी में 20 से 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। जब ये जेली जैसे हो जाएं, तब इनका सेवन करें। इसका सेवन हमेशा खाली पेट करें। खाली पेट खाने से मल त्याग में आसानी होती है और गैस, कब्ज की समस्या भी दूर होती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।