हेल्दी रहने के लिए डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को ज़रूर शामिल करना चाहिए। इनमें फाइबर, हेल्दी फैट्स, विटामिन और मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम ज़ैदी ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बताया है कि इन सीड्स का नियमित रूप और सही तरीके से सेवन करने से कई बेहतरीन फायदे मिल सकते हैं। खासकर, ये सीड्स हार्ट हेल्थ, स्किन से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं वो सीड्स कौन से हैं जिन्हें आपको अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए ताकि आपको ये फायदे मिल सकें।
अच्छी हेल्थ के लिए इन सीड्स को अपनी डाइट में करें शामिल
-
अलसी के बीज: अलसी के बीज ओमेगा थ्री फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर करने में मदद करता है साथ ही ओमेगा थ्री फैटी एसिड बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। आप रोजाना 1 से 2 बड़े चम्मच अलसी का सेवन कर सकते हैं।
-
चिया सीड्स: चिया सीड्स को सुपरफूड माना जाता है क्योंकि इसमें कई बेहतरीन पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मौजूद सॉल्युबल फाइबर जो पाचन को बेहतर करता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर हार्ट को हेल्दी बनाता है। साथ ही, इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन के लिए भी फायदेमंद है। आप इसका सेवन पानी में भिगोकर, दही या ओट्स के साथ अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
-
कद्दू के बीज: कद्दू के बीज को पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। इसमें ज़िंक, प्रोटीन, फाइबर पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पोटेशियम से भरपूस इस सीड्स का सेवन करने हार्ट हेल्थ बेहतर होती है। साथ ही यह हेयर और स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है और नींद की क्वालिटी को भी बेहतर करती है। आप रोजाना एक चम्मच कद्दू के बीज का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)