1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मियों में इन चीजों का सेवन करने से गल जाएगा यूरिक एसिड, घुटनों का दर्द होगा गायब

गर्मियों में इन चीजों का सेवन करने से गल जाएगा यूरिक एसिड, घुटनों का दर्द होगा गायब

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 08, 2023 08:36 pm IST,  Updated : Mar 08, 2023 08:36 pm IST

शरीर में जब यूरिक एसिड ज्यादा बनने लगती है तो किडनी के लिए इसे फिल्टर कर पाना मुश्किल हो जाता है। हाई यूरिक एसिड लेवल वाले लोगों में आगे चलकर गठिया रोग की समस्या भी हो सकती है।

Uric acid,- India TV Hindi
Uric acid, Image Source : FREEPIK

शरीर में जब यूरिक एसिड ज्यादा बनने लगती है तो किडनी के लिए इसे फिल्टर कर पाना मुश्किल हो जाता है। धीरे-धीरे ये यूरिक एसिड क्रिस्टलाइज होने लगता है और छोटे-छोटे कणों के रूप में नसों में बैठने लगता है। जिससे जॉइंट पेन, शरीर में सूजन और दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। हाई यूरिक एसिड लेवल वाले लोगों में आगे चलकर गठिया रोग की समस्या भी हो सकती है। इसीलिए, शरीर में यूरिक एसिड को बढ़ने से रोकना बहुत जरूरी है। गर्मियों में यूरिक एसिड को कंट्रोल रखने के लिए आप डायट में बदलाव कर सकते हैं। साथ ही लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर और कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी इस समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही नेचुरल उपाय और घरेलू नुस्खे जो हाई यूरिक एसिड के मरीजों के लिए काफी कारगर हैं।

खीरा

गर्मी के मौसम में खीरा खाने से शरीर को ठंडक मिलती है क्योंकि इसमें पानी  की मात्रा भरपूर होती है। ऐसे में इसके सेवन से डिहाईड्रेसन की समस्या नहीं होती है। इतना ही नहीं, खीरे में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में जाकर यूरिक एसिड बढ़ने के कारण होने वाली दिक्कतों को कम करते हैं। खीरे का सेवन आप कच्चा, सलाद या फिर रायते के रूप में कर सकते हैं। 

डायबिटीज के मरीजों के लिए दालचीनी है रामबाण, ऐसे सेवन करने से काबू में होगा ब्लड शुगर लेवल

बेरीज

बेरीज में एंटी-इंफ्लेमेट्री तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही, इसके सेवन से जोड़ों में जल्दी यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स नहीं बनते हैं। ऐसे में खून में यूरिक एसिड का लेवल कंट्रोल में रहता है। इस बीमारी से जूझ रहे मरीजों को जामुन, स्ट्रॉबेरीज, चेरी और ब्लूबेरीज को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

गाजर

ये एक मौसमी सब्जी है जो सर्दियों के दिनों में ज्यादा खाया जाता है। हालांकि, गर्मियों में भी गाजर का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, ये शरीर के फ्री रेडिकल्स को कंट्रोल  करने में भी मददगार होते हैं। साथ ही जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने के लिए भी गाजर का सेवन फायदेमंद होता है। आप इसका सेवन सलाद, सब्जी या जूस के रूप में कर सकते हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

शरीर में पानी की कमी होने से हो सकती है आपकी मौत, बाबा रामदेव से जानें एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?

Women's Day 2023: महिलाएं 30 के बाद अपनी सेहत को लेकर हो जाएं सतर्क, वरना हो सकती हैं इन बीमारियों की शिकार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।