1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पिस्ता में पाए जाते हैं ये विटामिन और मिनरल, लेकिन ज्यादा खाने से हो सकते हैं ये नुकसान

पिस्ता में पाए जाते हैं ये विटामिन और मिनरल, लेकिन ज्यादा खाने से हो सकते हैं ये नुकसान

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 29, 2025 06:05 pm IST,  Updated : Jul 29, 2025 06:05 pm IST

Pistachio Benefits And Side Effects: पिस्ता खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। स्वाद से भरपूर ये ड्राई फ्रूट विटामिन और मिनरल का अच्छा सोर्स है। लेकिन ज्यादा पिस्ता खाने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है।

पिस्ता के फायदे और नुकसान- India TV Hindi
पिस्ता के फायदे और नुकसान Image Source : FREEPIK

ड्राई फ्रूट्स में सबसे ज्यादा पिस्ता लोगों को पसंद आता है। पिस्ता को लोग नमकीन की तरह खाते हैं। सॉल्टी पिस्ता स्वाद तो देता ही है साथ ही शरीर को पोषण भी पहुंचाता है। पिस्ता में कई विटामिन और मिनरल भरे हैं। पिस्ता खाने से सेहत को अनगिनत फायेद मिलते हैं। पिस्ता में प्रोटीन, विटामिन बी और मैग्नीज, कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।  पिस्ता को एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स माना जाता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा पिस्ता खाने से नुकसान भी हो सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही पिस्ता खाना चाहिए। जानिए ज्यादा पिस्ता खाने से क्या नुकसान होते हैं?

पिस्ता में विटामिन मिनरल

ड्राईफ्रूट्स में पिस्ता एक हेल्दी नट है जो सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। पिस्ता में प्रोटीन होता है जो वजन घटाने में मदद करता है। डाइटिंग करने वालों के लिए पिस्ता हेल्दी स्नैकिंग का अच्छा ऑप्शन है। पिस्ता में विटामिन बी6, मैग्नीज, फास्फोरस और कॉपर जैसे मिनरल पाए जाते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए पिस्ता में कैल्शियम और जिंक होता है। त्वचा को हेल्दी रखने के लिए विटामिन सी पाया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर पिस्ता लो कैलोरी और हाई फाइबर ड्राई फ्रूट है। पिस्ता में आयरन भी पाया जाता है जो खून की कमी को दूर करता है।

पिस्ता खाने के नुकसान

पिस्ता की तासीर भी गर्म होती है। इसलिए ज्यादा मात्रा में इसका सेवन न करें। पिस्ता खाने से कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है। पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। जिन लोगों को किडनी में स्टोन है उन्हें पिस्ता नहीं खाना चाहिए। ज्यादा पिस्ता खाने से किडनी में पथरी भी हो सकती है। क्योंकि पिस्ता में ऑक्सालेट नाम का एक ऐसा कंपाउंड पाया जाता है, जो स्टोन की समस्या पैदा कर सकता है। ज्यादा पिस्ता खाने से वजन घटाने की बजाय बढ़ सकता है। ज्यादा पिस्ता का सेवन करने से अपच, एसिडिटी और कब्ज की समस्या भी हो सकती है। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।