1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मधुमेह के रोगियों के लिए रामबाण है मेथी-अंजीर सहित ये आयुर्वेदिक चीजें, कंट्रोल होगा शुगर लेवल

मधुमेह के रोगियों के लिए रामबाण है मेथी-अंजीर सहित ये आयुर्वेदिक चीजें, कंट्रोल होगा शुगर लेवल

 Published : May 11, 2022 12:55 pm IST,  Updated : May 11, 2022 01:23 pm IST

Tips to control Diabetes: आइए जानते हैं डायबिटीज को कंट्रोल करने के कुछ आयुर्वेदिक उपाय।

 Tips to control Diabetes- India TV Hindi
Tips to control Diabetes Image Source : FREEPIK

Highlights

  • खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से डायबिटीज एक आम बीमारी बन गई है।
  • किचन में मौजूद ऐसी कई चीजें हैं जिसे अपनाकर डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं

Tips to control Diabetes: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट्स अनुसार, खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से डायबिटीज एक आम बीमारी बन गई है। अगर इसपर ध्यान न दिया जाए तो यह शरीर में कई तरह की बीमारियों को पैदा कर देती है। ऐसे में इस बीमारी को ,सही खानपान और लाइफस्टाइल से काफी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा आयुर्वेद में ऐसी कई चीजें हैं जिसे अपानकर आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं डायबिटीज को कंट्रोल करने के कुछ आयुर्वेदिक उपाय। 

Uric Acid: लहसुन के जरिए कैसे करें यूरिक एसिड को झट से कंट्रोल? जानिए ये आसान से घरेलू उपाय

मेथी

आमतौर पर मेथी सभी के घरों के यूज किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका उपयोग डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए भी किया जाता है? जी हां, इसके बीज का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीज 1 चम्मच मेथी के बीज को रात भर 1 गिलास पानी में भिगोकर रख दें। उसके बाद सुबह खाली पेट इस पानी को पी जाएं। ऐसा करने से ब्लड शुगर कंट्रोल लेवल कंट्रोल हो सकती है। 

दालचीनी

Cinnamon
Image Source : FREEPIK Cinnamon

दालचीनी खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। यहां तक की इसके सेवन से डायबिटीज भी कंट्रोल होती है। दरअसल, दालचीनी में एंटीबायोटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते हैं जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप रोजाना आधा चम्मच दालचीनी पाउडर का सेवन करें। 

Diabetes: इस आसान से तरीके को अपना कर झट से करें ब्लड शुगर को कंट्रोल

अंजीर के पत्ते

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अंजीर का पत्ता भी काफी कारगर है। इसको पत्तों में मधुमेह विरोधी गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके लिए आप रोजाना सुबह अंजीर के पत्तों को सुबह खाली पेट चबाएं। आप इसे पानी में उबाल कर पी सकते हैं। ऐसा करने से डायबिटीज कंट्रोल में रहेगा। 

आंवला

Amla
Image Source : FREEPIK Amla

आंवले में विटामिन सी पाया जाता है जो डायबिटीज के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें हाइपोग्लाइसेमिक गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को तुरंत कम किया जा सकता है। इसके लिए आप पहले आप आंवले के बीजों को पीसकर इसका पाउडर बना लें और फिर उसके बाद इसका  इस्तेमाल करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे शुगर लेवल कम हो जाएगा। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।

डायबिटीज के मरीजों के लिए कारगर है कच्चा आम, इम्‍यूनिटी भी होती है बूस्ट, जानिए अन्य फायदे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।