1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पिघल जाएगी आपकी जांघों पर जमी जिद्दी चर्बी, हर रोज नियम से करें ये योगासन

पिघल जाएगी आपकी जांघों पर जमी जिद्दी चर्बी, हर रोज नियम से करें ये योगासन

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 27, 2025 11:20 pm IST,  Updated : Jul 27, 2025 11:20 pm IST

क्या आप भी अपनी थाई यानी जांघों पर जमा फैट से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको हर रोज कुछ योगासनों का अभ्यास करना शुरू कर देना चाहिए।

जांघों पर जमा फैट से कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi
जांघों पर जमा फैट से कैसे छुटकारा पाएं? Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी थाई फैट यानी जांघों पर जमा जिद्दी चर्बी की वजह से चलने में दिक्कत महसूस होती है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ योगासन आपकी इस समस्या को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप हर रोज नियम से इन योगासनों की प्रैक्टिस करना शुरू कर देते हैं, तो आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

फायदेमंद साबित होगा वीरभद्रासन

शरीर में जमा जिद्दी चर्बी से छुटकारा पाने के लिए वीरभद्रासन की मदद ली जा सकती है। वीरभद्रासन का अभ्यास करने के लिए एक पैर को आगे और दूसरे पैर को पीछे ले जाएं। अब आपको आगे वाले पैर के घुटने को 90 डिग्री पर मोड़ना है और पीछे वाले पैर को सीधा रखना है। इसके बाद अपने हाथों को ऊपर ले जाते हुए नमस्ते मुद्रा में जोड़ना है। लगभग 30 से 60 सेकेंड तक इस पॉश्चर को मेंटेन करके रखिए।

कर सकते हैं नौकासन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जांघों पर जमी चर्बी से छुटकारा पाने के लिए आप नौकासन का अभ्यास भी कर सकते हैं। नौकासन की प्रैक्टिस करने के लिए सबसे पहले आपको पीठ के बल लेटकर अपने पैरों को सीधा रखना है। अपने हाथों को अपनी जांघों के पास रखें और फिर गहरी सांस लेते हुए अपने पैरों, कंधों और सिर को ऊपर उठाने की कोशिश करें। लगभग 30 सेकेंड तक बैलेंस बनाकर रखिए और फिर धीरे-धीरे नॉर्मल पोजीशन में आ जाइए।

फायदेमंद साबित होगा उत्कटासन

फैट बर्न करने के लिए आप उत्कटासन का अभ्यास करना शुरू कर सकते हैं। उत्कटासन की प्रैक्टिस करने से पैर भी टोन्ड होते हैं। उत्कटासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े होकर पैरों को कंधों की चौड़ाई के हिसाब से फैला लीजिए। इसके बाद हाथों को प्रणाम मुद्रा में छाती के पास लेकर आएं। अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए नीचे बैठने की कोशिश करें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।