1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कफ-वात और पित्त के त्रिदोष को शांत करने के लिए बाबा रामदेव बता रहे हैं बेहतरीन उपाय

कफ-वात और पित्त के त्रिदोष को शांत करने के लिए बाबा रामदेव बता रहे हैं बेहतरीन उपाय

 Written By: Pankaj Kumar, Edited By: Poonam Yadav
 Published : Feb 01, 2025 09:39 am IST,  Updated : Feb 01, 2025 09:39 am IST

सेहतमंद शरीर के लिए त्रिदोष का बैलेंस रहना बेहद जरूरी है। खराब लाइफस्टाइल, बदलता मौसम और प्रदूषण के कारण शरीर में त्रिदोष बिगड़ना शुरू हो जाता है। बाबा रामदेव बता रहे हैं इसे ठीक करने के उपाय

बाबा रामदेव- India TV Hindi
बाबा रामदेव Image Source : SOCIAL

रोज योग करने से इम्यूनिटी मजबूत रहती है। फिर ना तो बदलते मौसम का असर पड़ता है और ना ही प्रदूषण ही कुछ बिगाड़ पाता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि योग शरीर की बायोलॉजिकल एनर्जी यानि वात-पित्त-कफ को बैलेंस रखता है। इन तीनों एनर्जी के इम्बैलेंस होने से ही शरीर में विकार आते हैं। वात-पित्त और कफ का बैलेंस बिगड़ने से इंसान बीमारियों के चक्र में ऐसा फंसता है कि एक बीमारी ठीक नहीं हुई और दूसरी शुरु हो जाती है। इलाज के बाद बीमारी फिर से लौट आती है। योगगुरु स्वामी रामदेव से जानिए शरीर में त्रिदोष शांति के लिए क्या करें? शरीर में वात, पित्त और कफ ये तीनों अलग-अलग समस्याओं को पैदा करते हैं। वात दोष हवा से जुड़ा है। पित्त दोष आग से जुड़ा है। कफ दोष पानी से जुड़ा है। सिर से चेस्ट तक का हिस्सा कफ दोष पैदा करता है। चेस्ट से कमर तक का हिस्सा पित्त दोष बनाता है। कमर से पैर तक का हिस्सा वात दोष पैदा करता है। सेहतमंद शरीर के लिए त्रिदोष का बैलेंस रहना बेहद जरूरी है। खराब लाइफस्टाइल, बदलता मौसम और प्रदूषण के कारण शरीर में त्रिदोष बिगड़ना शुरू हो जाता है। बाबा रामदेव बता रहे हैं इसे ठीक करने के उपाय

ठंड का असर - बायोलॉजिकल एनर्जी - इम्यूनिटी कमज़ोर

  • वात दोष हवा से जुड़ा है
  • पित्त दोष आग से जुड़ा है
  • कफ दोष पानी से जुड़ा है

बिगड़े त्रिदोष कैसे पहचानें ?   

  •  गैस
  • कमज़ोरी
  • वात
  • जकड़न

बिगड़े त्रिदोष कैसे पहचानें ?   

  • सीने में जलन - एसिडिटी
  • पित्त - बेहोशी-चक्कर
  • थकान - शरीर में भारीपन
  • कफ - सांस की दिक्कत

त्रिदोष बिगड़ने से रोग 

  • हाई बीपी- शुगर
  • ओबेसिटी- हाई कोलेस्ट्रॉल
  • जोड़ों का दर्द- सर्दी-जुकाम

बिगड़े त्रिदोष   - लगेंगे रोग

  • हाई बीपी
  • शुगर
  • ओबेसिटी
  • थायराइड
  • सर्दी-जुकाम
  • एसिडिटी
  • ज्वाइंट्स पेन
  • कफ दोष से 28 बीमारियां
  • पित्त दोष से 40 बीमारियां
  • वात दोष से 80 बीमारियां

वात होगा बैलेंस - क्या खाएं ?

  • घी
  • तेल
  • गेहूं
  • अदरक
  • लहसुन
  • दूध-मक्खन
  • पनीर
  • छाछ
  • चुकंदर
  • मूंग दाल

वात संतुलन  - क्या ना खाएं ?

  • बाजरा
  • जौ, मक्का
  • पत्तागोभी
  • फूलगोभी
  • ब्रोकली
  • कोल्ड कॉफ़ी
  • ब्लैक टी 
  • ठंडा जूस
  • नाशपाती
  • कच्चे केले

पित्त करें बैलेंस - क्या खाएं ?

  • घी 
  • खीरा
  • शिमला मिर्च
  • एलोवेरा जूस

पित्त करें बैलेंस - क्या ना खाएं?

  • मूली
  • कच्चे टमाटर
  • काली मिर्च
  • ड्राई फ्रूट्स
  • कॉफी

कफ करें बैलेंस - क्या खाएं?

  • मक्का
  • गेहूं
  • मटर
  • छाछ
  • पनीर
  • शहद

कफ रहेगा बैलेंस -क्या ना खाएं?

  • खीरा
  • टमाटर
  • केला
  • खजूर
  • अंजीर
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।