1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. छूमंतर हो जाएगी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या, डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए ये पौष्टिक सुपर फूड्स

छूमंतर हो जाएगी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या, डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए ये पौष्टिक सुपर फूड्स

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 01, 2025 07:14 am IST,  Updated : Mar 01, 2025 07:14 am IST

क्या आपको भी अक्सर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में थोड़े-बहुद बदलाव करने की जरूरत है।

हाई ब्लड प्रेशर पर काबू पाने के लिए फूड्स- India TV Hindi
हाई ब्लड प्रेशर पर काबू पाने के लिए फूड्स Image Source : FREEPIK

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपने समय रहते हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर नहीं किया, तो आपकी हार्ट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। हाई बीपी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को आमंत्रित कर सकता है। आइए पोषक तत्वों से भरपूर कुछ ऐसे सुपर फूड्स के बारे में जानते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

खाएं चुकंदर और टमाटर

चुकंदर और टमाटर, दोनों चीजों को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप हाई बीपी पर काबू पाना चाहते हैं, तो आपको चुकंदर का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। इसके अलावा टमाटर में पाए जाने वाले तत्व भी हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

डाइट प्लान में शामिल करें फल

क्या आप जानते हैं कि पोटैशियम रिच केला आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है? जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उन्हें अपने डाइट प्लान में केले को जरूर शामिल करके देखना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जामुन में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व भी हाई बीपी की समस्या को दूर करने के लिए रामबाण इलाज साबित हो सकते हैं।

पालक को बनाएं डाइट प्लान का हिस्सा

हेल्थ एक्सपर्ट्स पालक को अक्सर डाइट प्लान में शामिल करने की सलाह देते हैं। पालक जैसे पोटैशियम रिच फूड आइटम्स हाई बीपी को कंट्रोल करने में असरदार साबित हो सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इन सुपर फूड्स को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करना बेहद जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सभी फूड्स आपकी हार्ट हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।