1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दूर करना चाहते हैं विटामिन डी की कमी, तो पिएं औषधीय गुणों से भरपूर ये जूस

दूर करना चाहते हैं विटामिन डी की कमी, तो पिएं औषधीय गुणों से भरपूर ये जूस

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 12, 2025 11:06 pm IST,  Updated : Jun 12, 2025 11:06 pm IST

क्या आपके शरीर में भी विटामिन डी की कमी पैदा हो गई है? अगर हां, तो आप पोषक तत्वों से भरपूर इन जूस में से किसी भी एक जूस को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

विटामिन डी रिच जूस- India TV Hindi
विटामिन डी रिच जूस Image Source : INDIA TV

अगर आपने विटामिन डी की कमी को समय रहते दूर नहीं किया, तो आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार बन सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक विटामिन डी की कमी से छुटकारा पाने के लिए सिर्फ धूप में बैठना काफी नहीं है। इस जरूरी विटामिन की कमी को दूर करने के लिए आपको अपने डाइट प्लान में थोड़े बहुत बदलाव करने की जरूरत है। आइए जानते हैं कैसे...

फायदेमंद साबित होगा संतरे का जूस

क्या आप जानते हैं कि संतरे के जूस में विटामिन डी समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है? हेल्थ एक्सपर्ट्स विटामिन डी की कमी से जूझ रहे लोगों को अक्सर फोर्टिफाइड संतरे का जूस पीने की सलाह देते हैं। संतरे के जूस में विटामिन डी के साथ-साथ विटामिन सी भी मौजूद होता है, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकता है।

पिएं विटामिन डी से भरपूर मशरूम का सूप

मशरूम आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। विटामिन डी रिच मशरूम का सेवन करके आपको इस विटामिन की कमी से छुटकारा मिल सकता है। विटामिन डी की कमी से जूझ रहे लोगों को मशरूम का सूप पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से मशरूम का सूप पीना बेहद जरूरी है।

डाइट प्लान में शामिल करें दूध

दूध में विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप विटामिन डी की कमी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको दूध को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए। हर रोज एक से दो गिलास दूध पिएं और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपके शरीर में पैदा हुई विटामिन डी की कमी दूर हो जाएगी। इसके अलावा दूध आपकी मसल और बोन हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।