1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई यूरिक एसिड को कहना चाहते हैं Goodbye, तो डाइट में शामिल कर लीजिए खाने की ये दमदार चीजें

हाई यूरिक एसिड को कहना चाहते हैं Goodbye, तो डाइट में शामिल कर लीजिए खाने की ये दमदार चीजें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 21, 2024 07:17 am IST,  Updated : Aug 21, 2024 07:17 am IST

शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ जाने की वजह से आपकी सेहत को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए यूरिक एसिड को कम करने के लिए खाने की कुछ चीजों का सेवन करना शुरू कर दीजिए।

How to reduce High Uric Acid?- India TV Hindi
How to reduce High Uric Acid? Image Source : FREEPIK

अगर आपने समय रहते हाई यूरिक एसिड पर काबू नहीं पाया तो आपको जोड़ों के दर्द, सूजन और गठिया जैसी दर्दनाक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं जिनके अंदर पाए जाने वाले तत्व हाई यूरिक एसिड की समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इस तरह के फूड आइटम्स आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। 

  • दही- दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स हाई यूरिक एसिड पर काबू पाने में कारगर साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रोबायोटिक्स आपकी बॉडी में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। आपको भी एक कटोरी दही को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए। 

  • अमरूद- विटामिन सी रिच अमरूद भी यूरिक एसिड की समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है। अगर आप अमरूद को फल की तरह नहीं खा सकते तो आप अमरूद के जूस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

  • नींबू- नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो यूरिक एसिड को आपकी बॉडी से बाहर निकालने में कारगर साबित हो सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए हर रोज लगभग एक ग्लास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिक्स करके पीना शुरू कर दीजिए। 

  • ग्रीन वेजिटेबल्स- हरी सब्जियां यूरिक एसिड पर काबू पाने के साथ-साथ आपकी ओवरऑल हेल्थ को इम्प्रूव करने में भी मददगार साबित हो सकती हैं। पालक, मेथी और ब्रोकली जैसी सब्जियों का सेवन करना शुरू कर दीजिए और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

ये भी पढ़ें: 

खाने की इन चीजों में होता है अंडे से भी ज्यादा Protein, वेजिटेरियन लोगों के शरीर में पैदा नहीं होगी प्रोटीन की कमी

वजन कम करने के लिए हर रोज निकालें महज 5 मिनट, महीने भर में बर्न होने लगेगा शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट

अंग-अंग में भर जाएगी ताकत, डाइट में शामिल करें ये चीजें, स्टैमिना बढ़ाने के साथ-साथ वेट लॉस में भी मददगार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।