1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कमजोर हड्डियों-मांसपेशियों में भर जाएगी ताकत, रोजाना करें किचन में रखी इस चीज का सेवन

कमजोर हड्डियों-मांसपेशियों में भर जाएगी ताकत, रोजाना करें किचन में रखी इस चीज का सेवन

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 13, 2025 08:00 pm IST,  Updated : Mar 13, 2025 08:00 pm IST

क्या आप भी जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको पोषक तत्वों से भरपूर इस चीज को कंज्यूम करना शुरू कर देना चाहिए।

हड्डियों-मांसपेशियों को मजबूत कैसे बनाएं?- India TV Hindi
हड्डियों-मांसपेशियों को मजबूत कैसे बनाएं? Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी यही लगता है कि सिर्फ बढ़ती उम्र में ही जोड़ों के दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। कुछ लोगों को खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से जवानी में ही जोड़ों के दर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है। आइए इस समस्या के रामबाण इलाज के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद साबित होगी लौंग

लौंग में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए लौंग का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लौंग आपकी बोन हेल्थ और मसल हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में मददगार साबित हो सकती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से लौंग का सेवन करना बेहद जरूरी है।

सेहत के लिए वरदान

क्या आप अपने ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको लौंग का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। अस्थमा और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लौंग में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। लौंग की मदद से आप अपनी वेट लॉस जर्नी को भी काफी हद तक आसान बना सकते हैं। इसके अलावा लौंग स्ट्रेस और एंग्जायटी की समस्या से राहत दिलाने में भी असरदार साबित हो सकती है।

मिलेंगे एक से बढ़कर एक फायदे

लौंग में पाए जाने वाले तत्व आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। गैस, अपच और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लौंग का सेवन किया जा सकता है। लौंग खाकर आप अपनी इम्यूनिटी को भी काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। कुल मिलाकर लौंग आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।