1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अदरक, दाचलीनी और हल्दी से बनी ये चाय तेजी से बूस्ट करेगी इम्यूनिटी, कोरोना भी रहेगा दूर

अदरक, दाचलीनी और हल्दी से बनी ये चाय तेजी से बूस्ट करेगी इम्यूनिटी, कोरोना भी रहेगा दूर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 28, 2020 02:03 pm IST,  Updated : Sep 28, 2020 02:03 pm IST

अदरक, दालचीनी और हल्दी मिलाकर बनी ये चाय आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ आपको कई बीमारियों से भी कोसों दूर रखेगी। जानिए बनाने की विधि।

हल्दी की चाय बनाने की विधि- India TV Hindi
हल्दी की चाय बनाने की विधि Image Source : INSTAGRAM/MALAYALAMSAMAYAM

कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते चले जा रहे है। ऐसे में हर कोई खुद को सुरक्षित रखने के लिए तरह-तरह के उपाय अपना रहा है। इम्यूनिटी बढ़ाने में लोग आयुर्वेद का सहारा ले रहे है। कई तरह की चाय और काढ़ा का सेवन कर रहे हैं। ऐसे ममें आपको बताने जा रहे हैं अदरक, हल्दी और दालचीनी की बनी स्पेशल चाय। जिस का सेवन करने से आपकी इम्यून सिस्टम तेजी से मजबूत होगा। इसके साथ आप किसी भी तरह के इंफेक्शन से कोसों दूर रहेंगे। 

इम्यूनिटी बूस्टर चाय बनाने के लिए सामग्री

  • आधा इंच दालचीनी
  • आधा इंच अदरक
  • आधा इंच कच्ची हल्दी या आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • पानी
  • स्वाद के लिए शहद
  • नींबू का रस
  • ग्रीन टी

बढ़े हुए यूरिक एसिड से चंद दिनों में कंट्रोल करेगा नीम और पीपल की पत्तियों से बना ये जूस, जानें बनाने का तरीका 

बनाने का तरीका

सबसे पहले एक पैन में पानी डालकर शहद, नींबू छोड़कर हर एक चीज डाल दें।  धीमी आंच कम से कम 10-15 मिनट पहने दें। इसके बाद इसे  अक कप में छान लें। स्वाद  के लिए शहद और नींबू का रस डाल लें।  स्वाद और लाभ बढ़ाने के लिए आप कुछ हरी चाय की पत्तियों को भी मिला सकते हैं।

जानें आखिर क्या है दही खाने का सही समय और तरीका

कैसे है ये चाय लाभकारी

हल्दी 
हल्दी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन ए, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स के अलावा एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल एंटी-फंगल  और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। जो इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ-साथ कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी बचाव करता है।

अदरक
अदरक में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मैग्नीज और कॉपर  पाए जाते हैं जो सर्दी-खांसी के लिए  से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते है। 

थायराइड को कंट्रोल करने में कारगर हैं ये घरेलू नुस्खे, नहीं होगा साइड इफेक्ट

दालचीनी
 दालचीनी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस के अलावा एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्चटीरियल और एंटीवायरस गुण पाए जाते हैं। जो आपकी सेहत के लिए काफी लाभकारी है।

गुड़ और हल्दी से बना ये ड्रिंक चुटकियों में बूस्ट करेगा इम्यूनिटी, कोसों दूर रहेगा कोरोना वायरस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।