1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जोड़ों में जमे यूरिक एसिड को बाहर निकालने में ये पीला मसाला है बेहद फ़ायदेमंद, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

जोड़ों में जमे यूरिक एसिड को बाहर निकालने में ये पीला मसाला है बेहद फ़ायदेमंद, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 09, 2024 09:22 pm IST,  Updated : Apr 09, 2024 10:28 pm IST

हल्दी को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में शामिल किया गया है। ये कई बीमारियों में काफी मददगार साबित भी हुई है। आज हम आपको हल्दी से यूरिक एसिड को कम करने का तरीका बताएंगे।

uric acid - India TV Hindi
uric acid Image Source : SOCIAL

शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना यानी खतरे की घंटी का बजना। शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड से होने वाली सबसे बड़ी परेशानी है जोड़ों में दर्द होना। इन दिनों ये बीमारी दिन पर दिन आम होती जा रही है। आम हो या खास इस दिक्कत से सभी परेशान है। यूरिक एसिड बढ़ने से आपको कई तरह की बीमारी अपनी चपेट में ले लेती है। जैसे हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं, गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस, ये सब बीमारियां यूरिक एसिड बढ़ने से आपको शरीर में घर बना लेती हैं। इसके अलावा यूरिक एसिड बढ़ने से किडनी और मोटापे से संबंधी दिक्कते भी झेलनी पड़ सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में खाने में इस्तेमाल किया जानेवाला मसाला हल्दी बेहद फायदेमंद है। हल्दी के इस्तेमाल से आप यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं यूरिक एसिड में हल्दी कैसे असरदार है?

हल्दी है कारगर:

हल्दी एक ऐसी चीज़ है जो हर घर की रसोई में बेहद आसानी पाई जाती है। हल्दी में करक्यूमिन होता है जो सूजन से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा हल्दी में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबायोटिक गुण होते हैं। यूरिक एसिड को कम करने में हल्दी का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

हल्दी दूध है फायदेमंद

यूरिक एसिड कंट्रोल करने में हल्दी बहुत अच्छा काम करता है। अगर आप हल्दी के दूध का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। हल्दी वाला दूध यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। क्योंकि इससे आपके शरीर के रक्तचाप की गति नियंत्रित रहती है और पूरा पाचन तंत्र अच्छे सा काम करता है तो शरीर में हानिकारक चीजें नहीं रुक पाती हैं। हल्दी के अलावा मुलेठी, त्रिफला, गिलोय और अश्वगंधा का सेवन करने से भी इस बीमारी से राहत पाई जा सकती है। ये सभी चीज़े यूरिक एसिड को कम करने में बेहद मददगार साबित होती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।