1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कब नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध? इन लोगों की सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

कब नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध? इन लोगों की सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 10, 2024 10:14 pm IST,  Updated : Nov 10, 2024 10:14 pm IST

क्या आप जानते हैं कि हल्दी वाला दूध आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है? आइए हल्दी वाला दूध पीने के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं।

Turmeric Milk Side Effects- India TV Hindi
Turmeric Milk Side Effects Image Source : FREEPIK

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी वाला दूध सेहत पर कितने सारे पॉजिटिव असर डालता है। सर्दियों में अक्सर हल्दी वाला दूध पीने की सलाह भी दी जाती है। इस नेचुरल ड्रिंक को पीकर आप अपनी इम्यूनिटी को भी बूस्ट कर सकते हैं। लेकिन शायद आप भी इस बात से बेखबर होंगे कि कुछ लोगों के लिए हल्दी वाला दूध पीना हानिकारक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को गोल्डन मिल्क को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए।

प्रेग्नेंसी में न पिएं हल्दी वाला दूध

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी वाले दूध की तासीर गर्म होती है। यही वजह है कि प्रेग्नेंट महिलाओं को हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए वरना उन्हें पेट दर्द और जी मिचलाने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा जो लोग जरूरत से ज्यादा हल्दी वाला दूध पीते हैं, उनकी स्किन पर रैश और जलन की समस्या पैदा हो सकती है।

गट हेल्थ पर पड़ सकता है बुरा असर

क्या आप जानते हैं कि ज्यादा हल्दी वाला दूध पीने से आपकी गट हेल्थ भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है? अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं की चपेट में आने से खुद को बचाना चाहते हैं, तो आपको लिमिट में रहकर ही हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। जरूरत से ज्यादा हल्दी का सेवन उल्टी या फिर दस्त जैसी समस्याओं को आमंत्रित कर सकता है।

लिवर से जुड़ी बीमारी में बरतनी चाहिए सावधानी

अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है, तो आपको हल्दी वाला दूध पीने से परहेज करना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। किसी भी चीज की अति सेहत पर भारी पड़ सकती है, फिर चाहे वो औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी वाला दूध ही क्यों न हो। जरूरत से ज्यादा हल्दी वाला दूध पीने की वजह से आपके शरीर में आयरन जैसे पोषक तत्व की कमी पैदा हो सकती है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।