1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़े यूरिक एसिड को कंट्रोल कर देगा लौकी का सूप, बस रोजाना ऐसे करें इस्तेमाल

बढ़े यूरिक एसिड को कंट्रोल कर देगा लौकी का सूप, बस रोजाना ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 16, 2021 05:39 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 05:39 pm IST

अगर आप यूरिक एसिड की मात्रा को शरीर में कंट्रोल करना चाहते हैं तो लौकी का सेवन करें। जानें लौकी किस तरह से यूरिक एसिड की मात्रा को शरीर में नियंत्रित करती है। इसके साथ ही जानें किस तरह से इसका सेवन करना लाभदायक होगा। 

Lauki soup control Uric acid- India TV Hindi
Lauki soup control Uric acid Image Source : INDIA TV

प्यूरीन नामक तत्व के टूटने से शरीर में यूरिक एसिड बनता है। इसके साथ ही जब किडनी अपनी फिल्टर करने की क्षमता को कम कर देती है तो शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने लगता है। अगर समय रहते ही शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को नियंत्रित नहीं किया गया तो धीरे धीरे शरीर कई बीमारियों की चपेट में आने लगता है। जैसे कि दिल से संबंधित बीमारियां, हाई ब्लड प्रेशर, गठिया और किडनी से संबंधित अन्य दिक्कतें। अगर आप यूरिक एसिड की मात्रा को शरीर में कंट्रोल करना चाहते हैं तो लौकी का सेवन करें। जानें लौकी किस तरह से यूरिक एसिड की मात्रा को शरीर में नियंत्रित करती है। इसके साथ ही जानें किस तरह से इसका सेवन करना लाभदायक होगा। 

बढ़े हुए यूरिक एसिड को जल्द कंट्रोल कर देंगे ये होममेड ड्रिंक्स, आज से ही पीना कर दें शुरू

bottle gourd
Image Source : INSTAGRAM/DIETITIAN_SONIANEGIbottle gourd

लौकी का जूस यूरिक एसिड करेगा कंट्रोल

लौकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन सी, बी और आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। लौकी हल्की होती है जिस वजह से इसे खाने से ये पेट में भारीपन, भूख न लगना, लिवर और किडनी संबंधी समस्याओं में लाभकारी है। इसके साथ ही ये शरीर में यूरिक एसिड के लेवल नियंत्रित करने में मदद करती है। 

जानें कैसे फायदेमंद है लौकी का सेवन यूरिक एसिड में 
अगर आप बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करना चाहते हैं तो लौकी के सूप को रोजाना सुबह पिएं। 

बढ़े यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए तुरंत करें धनिया पत्ती का सेवन, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

लौकी का सूप बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले लौकी को पानी से अच्छे से धो लें
  • इसके बाद लौकी को छील लें और उसे महीन काट लें
  • अब लौकी को कूकर में डालें और थोड़ा पानी डालकर नमक डालें
  • इसके बाद कूकर को बंद कर दें और 5-6 सीटी लगाएं
  • जब सीटी निकल जाए तो लौकी को कंछुली से हल्का सा मैश कर दें
  • अब एक पैन में एक चम्मच देसी घी डालें
  • इसमें आधा चम्मच जीरा डालकर तुरंत उबली हुई लौकी डालें
  • इसके बाद स्वादानुसार नमक डालकर करीब 2 मिनट तक खौलाएं
  • अब इसे बर्तन में निकालकर पीएं
  • अगर आपको इसका स्वाद अच्छा नहीं लग रहा तो आप काली मिर्च थोड़ी सी डाल सकते हैं
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।