1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बरसात में बढ़ सकता है यूरिक एसिड, स्वामी रामदेव ने बताए उपाय, बारिश के रोगों की होगी छुट्टी

बरसात में बढ़ सकता है यूरिक एसिड, स्वामी रामदेव ने बताए उपाय, बारिश के रोगों की होगी छुट्टी

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Bharti Singh
 Published : Jul 11, 2025 10:16 am IST,  Updated : Jul 11, 2025 10:16 am IST

मॉनसून में यूरिन ब्लॉकेज, जलन, इंफेक्शन और यूरिक एसिड की समस्या बढ़ सकती है। इसका बड़ा कारण है बरसात में होने वाले बैक्टीरियल संक्रमण, जो किडनी पर असर डालते हैं। लो इम्यूनिटी भी सेहत के लिए खतरे की घंटी बजाने लगती है। ऐसे में स्वामी रामदेव से जानिए यूरिक एसिडी और रोगों का सही इलाज।

यूरिक एसिड के लिए रामदेव के उपाय- India TV Hindi
यूरिक एसिड के लिए रामदेव के उपाय Image Source : AI IMAGE

जब आसमान से पानी  जरूरत से ज्यादा बरसे, तो सिर्फ सड़कों पर नहीं, शरीर के अंदर भी तबाही मचती है। बारिश में पानी दूषित हो जाता है और यही पानी शरीर के अंदर जाने पर किडनी को बीमार बना सकता है। इन दिनों बैक्टीरियल इंफेक्शन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। एम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई से अगस्त के बीच अकेले 'यूरिनरी ट्रैक इंफेक्शन' 35% तक बढ़ सकता है और अनट्रीटेड UTI की वजह से किडनी इन्फेक्शन 'पायलो-नेफ्राइटिस' जान का दुश्मन बन जाता है। 

इतना ही नहीं ICMR के मुताबिक, मॉनसून में प्रोस्टेट प्रॉब्लम के मामले भी 25% तक बढ़ेंगे। जो बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इस समय भारत में प्रोस्टेट कैंसर से जान जाने के मामले दूसरे नंबर पर है और शहरी इलाकों में तो प्रोस्टेट कैंसर के केसेज पिछले 25 साल में 85% तक बढ़े हैं। इसलिए बरसात के मौसम में सेहत और सफाई का खास ख्याल रखिए, क्योंकि ICMR के डेटा के मुताबिक, बरसात में हर साल 20 लाख से ज्यादा लोग बैक्टीरियल संक्रमण की गिरफ्त में आते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा बीपी-शुगर के पेशेंट, बुजुर्ग और महिलाएं होती हैं। 

मानसून में बढ़ सकता है यूरिक एसिड

वैसे मानसून का साइड इफ़ेक्ट एक और है यूरिक एसिड और क्रिएटिनिन का बढ़ना। गर्मी और नमी वाले इस मौसम में यूरिन गाढ़ा होने से किडनी स्टोन की परेशानी होती है। वायरल फीवर, दवाइयों के साइड इफेक्ट की वजह से एक्यूट किडनी इंजरी लाइफ थ्रेटनिंग बन जाती है। मतलब ये कि किडनी की सेहत को लेकर लापरवाही करना जानलेवा हो सकता है। इसलिए साफ पानी और हाइजीन का पूरा ख्याल रखिए। रोजाना योग करना मत भूलिए और हेल्दी खाने की आदत अपनाइये। स्वामी रामदेव से जानते हैं कैसे किडनी को स्वस्थ बनाएं?

किडनी के कितने दुश्मन?

  • किडनी स्टोन
  • यूरिक एसिड
  • एक्यूज किडनी इंजरी
  • क्रॉनिक किडनी डिजीज

हाई यूरिक एसिड के लक्षण

  • एड़ियों में सूजन
  • पैरों में दर्द
  • जोड़ों में दर्द
  • हाथ-पैर की उंगलियों में चुभन

हाई यूरिक एसिड  

  • हार्ट अटैक का डर
  • ब्रेन स्ट्रोक का खतरा
  • किडनी पर प्रेशर
  • किडनी स्टोन का खतरा
  • डायबिटीज़ 

यूरिक एसिड में क्या ना खाएं?

  • दाल
  • पनीर
  • दूध
  • चीनी
  • अल्कोहल
  • तली-भुनी चीजें
  • टमाटर 

घरेलू उपाय किडनी बचाएं

  • सुबह नीम के पत्तों का 1 चम्मच रस पीएं
  • शाम को पीपल के पत्तों का 1 चम्मच रस पीएं
  • किडनी रहेगी हेल्दी, पीएं गोखरु का पानी 
  • गोखरु को पानी में उबालकर ठंडा कर लें
  • दिन में दो बार गोखरु का पानी पीएं
  • किडनी स्टोन इंफेक्शन से बचेंगे

किडनी स्टोन में फायदेमंद

  • खट्टी छाछ
  • कुलथ का दाल
  • मूली 
  • पत्थरचट्टा के पत्ते
  • जौ का आटा 

किडनी स्टोन का रामबाण इलाज 

  • भुट्टे के बाल को पानी में उबालें छानकर पीएं
  • किडनी स्टोन खत्म करता है
  • UTI इंफेक्शन दूर होगा 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।