1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. यूरिक एसिड कंट्रोल करने में नींबू का रस है असरदार, बस ऐसे करें सेवन

यूरिक एसिड कंट्रोल करने में नींबू का रस है असरदार, बस ऐसे करें सेवन

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Oct 11, 2021 07:22 pm IST,  Updated : Oct 12, 2021 01:37 pm IST

यूरिक एसिड का बढ़ना शरीर में कई और दिक्कतों को बढ़ा सकता है। ऐसे में डॉक्टर के परामर्श के अलावा कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

Lemon- India TV Hindi
Lemon Image Source : INSTAGRAM/CULINARYSHADES23

आजकल कुछ ऐसी बीमारियां है जो कई युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रही हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक बीमारी यूरिक एसिड का बढ़ना है। यूरिक एसिड का बढ़ना शरीर में कई और दिक्कतों को बढ़ा सकता है। यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन के ब्रेकडाउन से बनता है। साधारण तौर पर ये यूरिन के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है। लेकिन जब शरीर में इसका स्तर बढ़ जाता है तो ये किडनी की कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करने लगता है। ऐसे में डॉक्टर के परामर्श के अलावा कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। 

Uric Acid: बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करेगी अश्वगंधा, जानें सेवन का सही तरीका

जानें नींबू का रस कैसे करेगा यूरिक एसिड नियंत्रित

नींबू का सेवन हर कोई करता होगा। ये ना केवल स्वाद बढ़ाने का काम करता है बल्कि यूरिक एसिड के बढ़े हुए लेवल को भी कंट्रोल करने में असरदार है। नींबू में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है। ये एसिडिक प्रभाव पैदा करता है जिसकी वजह से यूरिक एसिड का स्तर अपने आप कम होने लगता है। 

यूरिक एसिड पेशेंट ऐसे इस्तेमाल करें नींबू 
अगर किसी का यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो वो रोजाना खाली पेट नींबू के रस का सेवन करें। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस डालें और उसे पी लें। रोजाना इसका सेवन करने से आपको फर्क दिखने लगेगा।

Lemon
Image Source : INSTAGRAM/PURVA.NAMALemon

नींबू का रस पानी में मिलाकर पीने के अन्य फायदे

परेशान कर रहा बढ़ा हुआ यूरिक एसिड तो इस डाइट चार्ट को करें फॉलो, दिखेगा असर

वजन कम करने में सहायक
बढ़े हुए वजन से भी कई लोग परेशान हैं। अगर आपको भी बढ़ा हुआ वजन रह रहकर परेशान कर रहा है तो आप गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर रोजाना पिएं। रोजाना इसका सेवन करने से बढ़ा हुआ वजन कम हो सकता है। 

डाइजेशन को रखता है अच्छा
गुनगुने पानी में नींबू का रास डालकर पीने से डाइजेशन अच्छा रहता है। ये शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है जिससे कि आपका पाचन तंत्र ठीक तरह से काम करता है। 

स्किन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है 
नींबू में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है। ये चेहरे पर आई झाईयां और झुर्रियों सहित स्किन संबंधी समस्या से राहत दिलाने में सहायक होता है। 

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।   

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।