1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़े हुए यूरिक एसिड को कुछ ही दिनों कंट्रोल करेगा टमाटर, बस ऐसे करें इस्तेमाल

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कुछ ही दिनों कंट्रोल करेगा टमाटर, बस ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 04, 2020 12:55 pm IST,  Updated : Nov 05, 2020 12:00 pm IST

यूरिक एसिड को कम करने में टमाटर मददगार फायदेमंद साबित हो सकता है। जानिए कैसे करे सेवन और साथ ही जानिए टमाटर के अन्य स्वास्थ्य लाभ।

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कुछ ही दिनों कंट्रोल कर देगा टमाटर, बस ऐसे करें इस्तेमाल- India TV Hindi
बढ़े हुए यूरिक एसिड को कुछ ही दिनों कंट्रोल कर देगा टमाटर, बस ऐसे करें इस्तेमाल Image Source : INSTAGRAM/EEETOMAT_ID

शरीर में अगर यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाए तो कई बीमरियों के शिकार हो सकते हैं। जो आगे चलकर अर्थराइटिस, गाउट, हार्ट और किडनी संबंधी रोगों का कारण बन जाता है। इसलिए इसका कंट्रोल रहना बहुत ही जरूरी है। यूरिक एसिड को ब्लड टेस्ट के द्वारा आसानी से जाना जाता सकता है। एसिड खून में बनने वाला एक रसायन है, जो पाचन प्रक्रिया के दौरान प्रोटीन के टूटने से बनता है। अधिकतर यूरिक एसिड खून में घुलकर  किडनी तक पहुंचता है और वहां से सफाई होने के बाद पेशाब के जरिए बाहर निकल जाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कई तरह की दवाओं का सेवन करते है। इसके बजाय आप चाहे तो अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके यूरिक एसिड को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।  यूरिक एसिड कंट्रोल करने में टमाटर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। जानिए कैसे करें इसका सेवन और जानिए इसके अन्य स्वास्थ्य लाभ। 

यूरिक एसिड में टमाटर कैसे होगा फायदेमंद

टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते है। इसके अलावा इसमें प्यूरिन की मात्रा भी काफी कम होती हैष। इसके साथ ही इसमें अधिक मात्रा में विटामिन्स होते हैं जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के साथ शरीर की सूजन और दर्द से राहत दिलाते हैं। 

तेजी से बढ़ाना चाहते हैं लंबाई तो बस ऐसे करें अश्वगंधा का सेवन, जानिए अन्य घरेलू नुस्खे

कैसे करें सेवन

टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसे आप किसी भी रूप में खा सकते हैं। इसे आप सलाद के रूप में या फिर सब्जी में डालकर खा सकते हैं। आप चाहे तो टमैटो सूप भी पी सकते है लेकिन एक नियमित मात्रा में। 

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कुछ ही दिनों कंट्रोल कर देगा टमाटर, बस ऐसे करें इस्तेमाल
Image Source : INSTAGRAM/GARDENFOODBYLIDIAबढ़े हुए यूरिक एसिड को कुछ ही दिनों कंट्रोल कर देगा टमाटर, बस ऐसे करें इस्तेमाल

टमाटर खाने के अन्य स्वास्थ्य लाभ 

इम्यूनिटी बढ़ाएं

टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट के साथ ऐसे तत्व पाए जाते हैं तो आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं। 

कोलेस्ट्राल को करे कम
टमामर के बीज में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। जो कोलेस्ट्राल को कम करने में मदद करता है। 

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कुछ ही दिनों में कम कर देगा प्याज, बस ऐसे करें इस्तेमाल

हड्डियों को बनाएं मजबूत
टमाटर में कैल्शियम के साथ विटामिन के होता है। जो हड्डियों को मजबूत रखने के लिए सबसे जरूरी होता है। 

आंखों की रोशनी बढ़ाए
टमाटर में विटामिन ए के साथ विटामिन सी होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। 

ब्लड शुगर को करे कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों के लिए टमाटर काफी फायदेमंद है। इसमें बहुत ही कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट के साथ फाइबर पाया जाता है। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। 

सर्दियों में तेजी से वजन घटाने और पेट अंदर करने के लिए करें ये 5 सब्जियों का सेवन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

कैंसर से करे बचाव
राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की जर्नल में प्रक्राशित एक रिसर्च के अनुसार टमाटर में लाइकोपीन नाम एंटीऑक्सीडेंट होता है। जो प्रोस्टेट कैंसर के अलावा लंग्स, मुंह, ग्रीवा, पेट, कोलन आदि कैंसर से आपका बचाव करता है। 

वजन घटाने में कारगर
टमाटर में अधिक पानी के साथ फाइबर पाया जाता है। इसके लिए असमें बहुत कम फैट और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जो वजन कम करने में मदद करता है। 

रोजाना इन 7 आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करने से होगी इम्यूनिटी बूस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।