1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सेहत के लिए वरदान है वेजिटेबल जूस: ब्रोकली से दूर होगा स्ट्रेस, लौकी जूस रखेगा आपको कूल!

सेहत के लिए वरदान है वेजिटेबल जूस: ब्रोकली से दूर होगा स्ट्रेस, लौकी जूस रखेगा आपको कूल!

 Published : Oct 28, 2022 03:01 pm IST,  Updated : Oct 29, 2022 10:34 am IST

जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है फूट्स के साथ ही वेजिटेबल जूस भी हमारे लिए वरदान से कम नहीं है।

Vegetable Juice- India TV Hindi
वेजिटेबल जूस के फायदे Image Source : INDIA TV

Vegetable Juice: वेजिटेबल जूस सर्दी और गर्मी दोनों मौसम के लिए फायदेमंद है। ज्यादातर इंसान हर तरह की सब्जी नहीं खा पाते हैं इसलिए वेजिटेबल जूस का महत्व बढ़ जाता है।  वेजिटेबल्स में प्रोटीन, आयरन, विटामिन और मिनरल जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे हमारे शरीर और मस्तिष्क को ताकत मिलती है। वेजिटेबल जूस कच्ची सब्जियों से बनता है इसलिए यह शरीर को विषैले पदार्थों से मुक्त करता है। डेली वेजिटेबल जूस का सेवन करके ना सिर्फ आप खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रख सकते हैं बल्कि यह कई बीमारियों को भी दूर भगाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की बात हो या पोषक तत्वों की प्राप्ति- वेजिटेबल जूस के सेवन से आसानी से संभव हो जाता है। वेजिटेबल मिक्स जूस  आंतों को साफ करता है और पाचन शक्ति को बढ़ाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार फ्रूट जूस में कैलोरी ज्यादा होती है जबकि वेजिटेबल जूस में कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में पाई जाती है। इसलिए वेजिटेबल जूस को पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। सर्दी के दिनों में पालक, चुकंदर, गाजर, नींबू और पुदीने से बना जूस पीना चाहिए। इससे त्वचा में निखार आता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। गर्मी के दिनों में लौकी का जूस खूब फायदेमंद होता है। जब भी वेजिटेबल जूस पिएं- मौसमी सब्जियों को प्रिफरेंस दें। इससे आपको फ्रेश सब्जी का जूस मिलेगा और शरीर को भी वातावरण के अनुकूल रहने में मदद मिलेगी। लौकी, गाजर, चुकंदर, करेला और पालक का मिक्स जूस रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और पाचन क्रिया को मजबूत करता है। 

वेजिटेबल जूस पीने के फायदे 

- लौकी, पालक, आंवला और अदरक के जूस में एंटीबैक्टीरियल गुण, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण और भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है। संक्रमित बीमारियों से इस प्रकार के जूस हमें बचाते हैं। 

- गाजर और चुकंदर के मिक्स जूस से आयरन, विटामिन सी और विटामिन ए सम्मिलित रूप से मिल जाता है। इस जूस के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है और शरीर एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से परिपूर्ण होता है।

- ब्रोकली का जूस पीने से स्ट्रेस दूर होता है। ब्रोकली के जूस में मौजूद फोलेट यानी विटामिन B9 दिमाग को सही तरीके से कार्य करने में मदद करता है। ब्रोकली के जूस में मौजूद सॉल्युबल फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

Uric Acid: यूरिक एसिड का लेवल कम करने के लिए अपनाएं ये नुस्खें, किचन में मिलेगा सामान

- करेला जूस भले ही कड़वा होता है लेकिन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्किन को हेल्दी बनाना, वजन घटाना, ब्लड शुगर को कंट्रोल करना, भूख को कंट्रोल करना और पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाना, ये सभी कार्य करेला जूस करता है। 

- लौकी का जूस शरीर को ठंडा रखता है। हार्ट को स्वस्थ रखता है और स्ट्रेस को दूर करता है।ध्यान रखें टमाटर, खीरे का जूस आपको तरोताजा रखेगा।

प्रदूषण ने किया फेफड़ों पर अटैक, इन घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खों से बचाएं कीमती सांसें

(डिस्कलेमर: ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।