1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शाकाहारी लोग सबसे ज्यादा इस विटामिन की कमी के शिकार होते हैं, इन चीजों से पूरी हो सकती है कमी

शाकाहारी लोग सबसे ज्यादा इस विटामिन की कमी के शिकार होते हैं, इन चीजों से पूरी हो सकती है कमी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 01, 2024 08:15 am IST,  Updated : Mar 01, 2024 08:15 am IST

Vitamin Deficiency in Vegetarian People: शाकाहारी लोगों के शरीर में कई विटामिन कम होते हैं। जिससे शरीर में थकान, कमजोरी और एनर्जी में कमी लगती है। वेजिटेरियन लोगों में सबसे ज्यादा इस एक विटामिन की कमी पाई जाती है। जानिए इस कमी को दूर करने के लिए क्या खाएं?

शरीर में विटामिन की कमी- India TV Hindi
शरीर में विटामिन की कमी Image Source : INDIA TV

शरीर को फिट रखना है तो एक्सरसाइज के साथ-साथ सही डाइट लेना भी जरूरी है। खाना न सिर्फ पेट भरता है बल्कि हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ऐसे समझिए कि आप जो भी खाते हैं वो शरीर को चलाने के लिए फ्यूल का काम करते हैं। अगर आप हेल्दी खाएंगे तो शरीर भी हेल्दी बनेगा। डाइट में विटामिन और मिनरस से भरपूर आहार शामिल करना जरूरी है। इससे आपके शरीर को जरूर पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं। हालांकि शाकाहारी लोगों के शरीर में कई बार विटामिन की कमी होने लगती है। खासतौर से शाकाहारी लोगों में विटामिन बी-12 काफी कम पाया जाता है। ऐसे में इस अहम विटामिन्स की कमी को इग्नोर नहीं करना चाहिए। 

विटामिन-बी12 क्यों है जरूरी (Importance Of Vitamin B-12)

विटामिन-बी12 शरीर के लिए बहुत जरूरी विटामिन में से एक है। विटामिन बी12 का काम शरीर में डीएनए संश्लेषण करना और नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखना है। विटामिन बी12 शरीर को एनर्जी देता है। हमारा शरीर खुद विटामिन-बी12 नहीं बनाता है। इसके लिए हमें विटामिन बी12 से भरपूर डाइट लेना जरूरी है। विटामिन बी12 ज्यादातर मांसाहारी चीजों में पाया जाता है। ऐसे में जो लोग शाकाहारी खाना खाते हैं उनके शरीर में विटामिन बी12 कम होने लगता है।

विटामिन-बी12 की कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं

  • दूध-दही- शाकाहारी लोग शरीर में विटामिन बी12 की कमी दूर करने के लिए रोजाना दूध और दही का सेवन करें। दही में विटामिन बी2, बी1 और बी12 पाया जाता है। इसके अलावा रोजाना 1-2 गिलास दूध भी डाइट में शामिल करें।

  • पनीर- डेयरी प्रोडक्ट्स में विटामिन बी12 पाया जाता है। इसके लिए आप डाइट में पनीर जरूर शामिल करें। प्रोटीन से भरपूर पनीर विटामिन बी 12 का भी सोर्स है। इसके अलावा कॉटेज चीज़ में भी विटामिन बी12 पाया जाता है।

  • सोयाबीन- शाकाहारी लोगों के लिए सोयाबीन भी विटामिन बी12 का सोर्स है। सोयाबीन खाने से शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप डाइट में सोया मिल्क, टोफू या सोयाबीन की सब्जी शामिल कर सकते हैं।

  • ओट्स- ओट्स खाने से शरीर को कई पोषकतत्व मिलते हैं। फाइबर और विटामिन्स से भरपूर ओट्स शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर करने में मदद करता है। इसलिए शाकाहारी लोगों को खाने में ओट्स जरूर शामिल करना चाहिए।

  • ब्रोकली- हरी गोभी जिसे लोग ब्रोकली के नाम से जानते हैं विटामिन विटामिन बी 12 का सोर्स है। खाने में ब्रोकली शामिल कर विटामिन बी12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। ब्रोकली में फोलेट यानि फोलिक एसिड भी होता है। जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है।

मोटापे की दुश्मन है ये चीज, 1 कटोरा भरकर खाएंगे तो भी महीनेभर में कम हो जाएगा वजन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।