शरीर को सुचारू ढंग से काम करने के लिए विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। ऐसे में विटामिन बी 12 शरीर के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। क्योंकि विटामिन बी 12 रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन के लिए जिम्मेदार होता है। लेकिन आजकल कई लोग इस विटामिन की कमी से जुझ रहे हैं। इस विटामिन की कमी से शरीर से लेकर ब्रेन और पैर की नसों में समस्याएं पैदा हो सकती है। विटामिन बी का प्रोडक्शन फूड्स से होता है लेकिन आजकल की अनहेल्दी डाइट लोगों में इस विटामिन की कमी का कारण बन रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि विटामिन बी 12 की कमी होने पर शरीर में कैसे लक्षण दिखाई देते हैं। यहां इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि विटामिन बी 12 की कमी होने पर क्या लक्षण दिखते हैं।
Vitamin B12 की कमी के लक्षण
बहुत थकान और कमजोरी
त्वचा का पीला पड़ना या पीलिया
सांस लेने में तकलीफ
तेज धड़कन
हाथों और पैरों में सुन्नपन या झुनझुनी
संतुलन और समन्वय में कमजोरी।
मांसपेशियों में कमजोरी
देखने में धुंधलापन या नजर कमजोर होना
याददाश्त में कमी और भ्रम
अवसाद
चिंता
चिड़चिड़ापन
ग्लोसिटिस: जीभ में सूजन, लालिमा, दर्द और चिकनाहट आ जाना
मुंह के छाले
भूख में कमी और वजन घटना
विटामिन बी12 की कमी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स
दूध: रोज़ाना एक गिलास दूध पीने से B12 की अच्छी मात्रा मिल सकती है।
दही: लो-फैट दही विटामिन B12 का एक अच्छा स्रोत है।
पनीर और चीज़: विशेष रूप से स्विस चीज़ और पनीर B12 से भरपूर होते हैं।
अंडा: अंडा भी विटामिन B12 का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके पीले हिस्से में सबसे विटामिन सबसे ज्यादा होता है।
मीट: कलेजी और गुर्दा , विटामिन B12 के सबसे समृद्ध स्रोतों में से हैं।
रेड मीट
चिकन/टर्की : इनमें भी अच्छी मात्रा में B12 होता है।
सैल्मन, टूना, सार्डिन: ये न केवल B12 बल्कि ओमेगा-3 फैटी एसिड का भी बेहतरीन स्रोत हैं।
क्लैम और झींगा।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
| ये भी पढ़ें: |
|
जंक फूड बन रहा मोटापे का कारण, स्वामी रामदेव से जानें कैसे घटाएं बढ़ा हुआ वजन |
|
मिनटों में दूर हो जाएगा सारा तनाव, अपनाएं ये असरदार उपाय, तुरंत रिलैक्स हो जाएंगे |