1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में हो जाए इस विटामिन की कमी तो खून बहना बंद नहीं होता, जानिए कितना जरूरी है इसका सेवन

शरीर में हो जाए इस विटामिन की कमी तो खून बहना बंद नहीं होता, जानिए कितना जरूरी है इसका सेवन

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 20, 2025 07:52 am IST,  Updated : Nov 20, 2025 07:52 am IST

Vitamin K Benefits: कुछ ऐसे विटामिन हैं जिसने बारे में लोगों को पता भी नहीं है। इन्हीं में से एक है विटामिन के जो शरीर को भरपूर फायदे पहुंचाता है। Vitamin K की कमी होने पर चोट लग जाए तो खून बहना बंद नहीं होता है।

विटामिन के की कमी के लक्षण- India TV Hindi
विटामिन के की कमी के लक्षण Image Source : FREEPIK

शरीर को स्वस्थ रखना है तो A टू Z विटामिन से भरपूर डाइट लेना जरूरी है। विटामिन K के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन ये शरीर को स्वस्थ रखने और ब्लड में क्लॉटिंग बनाने के लिए सबसे जरूरी विटामिन में से एक है। अगर शरीर में विटामिन K की कमी हो जाए तो चोट लगने पर खून बहना बंद नहीं होता। ये स्थिति मरीज की जान खतरे में डाल सकती है। विटामिन के (Vitamin K) हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और दिल को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। विटामिन के दिल और फेफड़ों की मांसपेशियों में इलास्टिक फाइबर बनाए रखने का काम करता है। कुछ खास चीजों को डाइट में शामिल कर विटामिन के की कमी को पूरा किया जा सकता है। 

विटामिन के क्यों है जरूरी (Vitamin K Benefits)

विटामिन के फैट में घुल जाने वाला विटामिन है जो शरीर में खून को थक्का के रूप में जमाने का काम करता है। विटामिन के हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी जरूरी होता है। विटामिन के आंतों में बैक्टीरिया का निर्माण करता है। हार्ट, लिवर, दिमाग और पैनक्रियाज को हेल्दी बनाए रखने के लिए भी विटामिन के जरूरी है। इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। 

विटामिन के किसमें पाया जाता है (Vitamin K Food)

विटामिन के से भरपूर भोजन
Image Source : FREEPIKविटामिन के से भरपूर भोजन

हरी सब्जियां- आपको हरी सब्जियां जरूर खानी चाहिए। इसमें सभी जरूरी विटामिन पाए जाते हैं। हरी सब्जियों में खासतौर से पत्तेदार सब्जियों में विटामिन K की अच्छी मात्रा पाई जाती है। आप विटामिन के के लिए साग, पालक, गोभी, ब्रोकली, बीन्स, बथुआ, मैथी और दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियां खा सकते हैं।

विटामिन के वाले फल- फलों में सबसे ज्यादा विटामिन पाए जाते हैं। विटामिन के की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना 1 अनार जरूर खाएं। अनार के अलावा सेब और चुकंदर को भी विटामिन से का अच्छा सोर्स माना जाता है। 

डेयरी प्रोडक्ट्स- दूध और उससे बनी चीजें स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। विटामिन के का बड़ा सोर्स डेयरी युक्त उत्पादों को  भी माना जाता है। आप खाने में दूध, दही, पनीर, मक्खन जैसी चीजों का इस्तेमाल जरूर करें।

शलजम और चुकंदर- सर्दियों में मिलने वाली शलजम और चुकंदर विटामिन का भंडार हैं। शलजम और चुकंदर में विटामिन के भी खूब पाया जाता है। इससे आरयन, विटामिन के और विटामिन ए की कमी को पूरा किया जा सकता है। हड्डियों और आंखों के लिए ये दोनों चीजें फायदेमंद हैं।

मछली और अंडा- अंडा और मछली किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं। प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स का अच्छा सोर्स हैं। विटामिन के की कमी को पूरा करने के लिए फिश और अंडा जरूर खाएं। मछली के अलावा पोर्क में भी विटामिन के पाया जाता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।