1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सेम में कौन सा विटामिन पाया जाता है? जानें बीन्स की प्रजाति की इस सब्जी को खाने के फायदे

सेम में कौन सा विटामिन पाया जाता है? जानें बीन्स की प्रजाति की इस सब्जी को खाने के फायदे

 Published : Mar 27, 2024 09:34 am IST,  Updated : Mar 27, 2024 10:27 am IST

सेम की सब्जी खाने के फायदे: सेम की सब्जी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। इस सब्जी में कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स हैं। साथ ही इसे खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

sem ki sabji- India TV Hindi
sem ki sabji Image Source : SOCIAL

सेम की सब्जी खाने के फायदे: सेम बीन्स की प्रजाति की सब्जी है जो कि फलियों में आती है। इस सब्जी की खास बात ये है कि इसमें अलग-अलग प्रकार के विटामिन और मिनरल्स होते हैं। इतना ही नहीं इस सब्जी को खाना आपको कई बीमारियों से बचाव में मदद कर सकता है। जैसे मोटापे के मरीज इस सब्जी को ज्यादा खाना पसंद कर सकते हैं। इतना ही नहीं, जिन लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियां हैं उनके लिए भी ये सब्जी बहुत फायदेमंद है। साथ ही ये सब्जी शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाता है जिससे शरीर खून की कमी से बचा रहता है। इन सबके अलावा भी सेहत के लिए सेम की सब्जी खाने के कई फायदे हैं। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

सेम में कौन सा विटामिन पाया जाता है-Vitamins in sem ki sabji 

सेम में कई प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं जैसे विटामिन बी6 और विटामिन बी3। ये दोनों शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। पहले तो ये दोनों मिलकर दस्त , उल्टी और मानसिक भ्रम की स्थिति में कमी लाते हैं। साथ ही शरीर में उन नेचुरल विटामिन की तरह काम करते हैं जो कि रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देते हैं। तो, इन दो विटामिन की कमी से बचने के लिए आपको सेम खाना चाहिए।

vitamins in sem ki sabji
Image Source : SOCIALvitamins in sem ki sabji

सेम की सब्जी खाने के फायदे

सेम में थायमीन, पैंथोथेनिक एसिड और नियासिन पाया जाता है। ये सभी तत्व शरीर खून को साफ करने का काम करते हैं। ये शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देते हैं और कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा सेम में फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है जो कि पाचन क्रिया को तेज करता है और आपको कब्ज और बवासीर जैसी बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये सब्जी धमनियों को भी स्वस्थ रखने में मददगार है जो कि हेल्दी ब्लड सर्कुलेशन के लिए जरूरी है।

तो, बस इन तमाम कारणों से आपको सेम की सब्जी खानी चाहिए। तो, इस समय बाजार में ये सब्जी भरपूर मात्रा में उपलब्ध है बस आपको इसे खरीद कर अपनी डाइट में शामिल करना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।