1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. महीने भर तक हर रोज 30 मिनट वॉक करें, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

महीने भर तक हर रोज 30 मिनट वॉक करें, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 17, 2025 10:50 pm IST,  Updated : Apr 17, 2025 10:50 pm IST

क्या आप वॉक करने के फायदों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको हर रोज महज आधे घंटे वॉक करके जरूर देखना चाहिए।

सेहत के लिए फायदेमंद वॉकिंग- India TV Hindi
सेहत के लिए फायदेमंद वॉकिंग Image Source : FREEPIK

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर वॉक करने की सलाह देते हैं। रोजाना वॉक कर आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं। जो लोग रोज आधे घंटे वॉक करते हैं, वो कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों के हमले से बच सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वॉकिंग फिजकल और मेंटल हेल्थ, दोनों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

बूस्ट करे एनर्जी लेवल्स

सुबह-सुबह आधे घंटे की वॉक से अपने दिन की शुरुआत कर आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस कर पाएंगे। वॉकिंग करना आपके लंग्ज के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। वॉक करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के खतरे को भी कम किया जा सकता है। डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी के खतरे को कम करने के लिए वॉक की जा सकती है। वॉक करने से आप अपनी हड्डियों और मांसपेशियों को भी मजबूत बना सकते हैं।

तनाव को दूर करने में कारगर

अगर आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं, तो आप रोजाना वॉक कर स्ट्रेस को कम कर सकते हैं। वॉकिंग एक ब्रेन बूस्टिंग एक्टिविटी साबित हो सकती है। अगर आपको एंग्जायटी की दिक्कत है, तो रोजाना वॉक कर आप इस समस्या को कम कर सकते हैं। अगर आप अपनी नींद की गुणवत्ता को सुधारना चाहते हैं, तो आपको वॉक करना शुरू कर देना चाहिए।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप वॉकिंग को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। वॉक करने से दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। इसके अलावा जो लोग वॉक करते हैं, वो मोटापे का शिकार बनने से भी बच सकते हैं। वॉकिंग आपकी गट हेल्थ को सुधारकर पेट से जुड़ी समस्याओं को भी पैदा होने से रोक सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।