1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Weak Bones: इन विटामिन की कमी से हड्डियां होने लगती हैं कमजोर, ऐसे बना सकते हैं उन्हें मजबूत

Weak Bones: इन विटामिन की कमी से हड्डियां होने लगती हैं कमजोर, ऐसे बना सकते हैं उन्हें मजबूत

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 06, 2022 07:27 pm IST,  Updated : Sep 06, 2022 07:31 pm IST

Weak Bones: हड्डियां कमजोर होने के बाद जॉइंट्स में दर्द होता है और उठने बैठने में लोगों को बहुत ज़्यादा तकलीफ होने लगती है। इन फूड्स से आप अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं।

Weak Bones- India TV Hindi
Weak Bones Image Source : INDIA TV

Weak Bones: एक हेल्दी शरीर के लिए सभी अंगों का सुचारु रूप से काम करना सबसे ज़रूरी होता है।आजकल की भागती-दौड़ती ज़िंदगी में लोग शरीर में विटामिन और प्रोटीन की कमी की वजह से कई बीमारियों से ग्रसित होते जा रहे हैं। हड्डियों का दर्द भी इनमे से एक है। कई बार लोगों को जॉइंट्स और जोड़ों में असहनीय दर्द होता है। शरीर के मजबूती के लिए आपकी हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरूरी है। विटामिन की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और फिर जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है। कई बार जोड़ों का दर्द धीरे-धीरे इतना बढ़ जाता है कि उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर लोगों की हड्डियां किस विटामिन की कमी से कमजोर होती हैं। 

Weak Bones
Image Source : FREEPIKWeak Bones

विटामिन डी करता है हड्डियों को मजबूत 

विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और शरीर के जॉइंट्स एम् बहुत ज़्यादा दर्द होता है। विटामिन डी शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। अगर आपके अंदर भी विटामिन डी की कमी है तो आप सुबह की धूप ले सकते हैं। और अपने खाने से फिश, संतरा, गाय का दूध और मशरूम का इस्तेमाल करें।

Weak Bones
Image Source : FREEPIKWeak Bones

विटामिन के की कमी से हड्डियां होती हैं कमजोर 

विटामिन के की कमी से भी हड्डियां कमजोर होती हैं हड्डियों के दर्द को दूर करने के लिए विटामिन के से भरपूर फूड्स का सेवन कर सकते हैं। सॉफ्ट चीज, पालक, ब्रोकली, स्प्राउट में भी विटामिन के पाया जाता है। इसलिए अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने एक लिए अपने डाइट में इन चीज़ों को शामिल करें। 

Diabetes: शुगर फ्री में होता है कितना शुगर, क्या इसके ज्यादा इस्तेमाल से सेहत बिगड़ सकती है?

Weak Bones
Image Source : FREEPIKWeak Bones

कैल्शियम की कमी से हड्डियां होती हैं कमजोर

कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए हर व्यक्ति को जरूरत के हिसाब से कैल्शियम लेना चाहिए। अपनी हड्डियों को सेहतमंद और मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स, ब्रोकली, सैल्मन फिश और हरी सब्जियों को शामिल करें इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें) 

Pre-Diabetes: डायबिटीज से पहले लोग होते हैं प्री-डायबिटीज का शिकार, इन लक्षणों को पहचान कर ऐसे करें अपना बचाव

Kidney Stone: पथरी के मरीज भूलकर भी न खाएं ये चीज़ें, अगर खाते हैं तो आज से ही कर लें तौबा

Tooth pain: दांत के दर्द ने कर रखा है आपको परेशान? इन घरेलू नुस्खों की मदद से तुरंत मिलेगा आराम 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।