1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Weight Loss Tips: वजन घटाने में कारगर है पुदीना, जानें सेवन करने का सही तरीका

Weight Loss Tips: वजन घटाने में कारगर है पुदीना, जानें सेवन करने का सही तरीका

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 10, 2021 07:15 am IST,  Updated : Jul 10, 2021 07:43 am IST

पुदीना को स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ये वजन घटाने में भी मददगार साबित हो सकता है?

pudina for weight loss- India TV Hindi
वजन घटाने के लिए पुदीना  Image Source : FREEPIK.COM

पुदीने का इस्तेमाल अमूमन गर्मियों में इसलिए किया जाता है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। छाछ हो या आम पन्ना इसका इस्तेमाल इन दोनों में किया जाता है। इसके अलावा ये कैंडीज टूथपेस्ट से लेकर माउथ फ्रेशनर्स में इस्तेमाल किया जाता है। पुदीना बेहतर पाचन को बढ़ावा देता है, मितली को रोकता है, सांस की समस्याओं, अवसाद-थकान को दूर करने में मदद करता है और सांस की बदबू में राहत देता है। पुदीने की पत्तियां कैलोरी में कम होती हैं। इन पत्तियों की फाइबर से भरपूर सामग्री के कारण, यह अपच को रोकने, बढ़ें कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने और वजन बढ़ने और मोटापे के जोखिम को सीमित करने में मदद कर सकता है। पुदीना का सेवन करने से पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करने में मदद मिलती है और बदले में, वसा सामग्री को उपयोगी ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है। जिससे शरीर में एक्सट्रा फैट के जमाव को रोका जा सकता है।

इन 4 संकेतों से जानिए आपके लंग्स कमजोर हैं या मजबूत

वजन घटाने में ऐसे मदद करता है पुदीना

पुदीने आपके आहार में जरूरी पोषक तत्वों के अवशोषण करने में सहायक होता है, जिससे मेटाबोलिज़्म बढ़ता है। अगर आपका मेटाबोलिज़्म अच्छा होगा तो आपके लिए एक्स्ट्रा फैट्स को कम करना आसान हो जाएगा।

पुदीना में मौजूद कुछ फैट्स आपको एनर्जी देने का काम करते हैं। साथ ही इसे खाने से आपकी पाचन शक्ति भी मज़बूत होती है, जिससे आपके लिए वजन घटाना कुछ आसान हो जाता है।

दिल की बीमारी, डायबिटीज, कैंसर, हाइपरटेंशन जैसे रोग आपका वजन बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में पुदीने का नियमित सेवन आपको इन बीमारियों से बचा सकता है।

अगर आपको अक्सर एसिडिटी, गैस या ब्लोटिंग की समस्या होती रहती है, तो आपके लिए पुदीना बेहद फायदेमंद हो सकता है। पुदीना खाने से आपके पेट में ठंडक पहुंचती है, जिससे गैस से भी राहत मिलती है। 

 कैसे करें रोज़ाना पुदीने का सेवन?

mint
Image Source : FREEPIK.COMपुदीना 

पुदीने का सेवन रोज करना है, तो इसे पानी में मिलाकर पिएं। इसके लिए पानी की एक बोतल लें, उसमें पुदीने की 7-8 पत्तियां डालें और फिर रात भर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अगले दिन इसी पानी को पूरे दिन पिएं। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमे नींबू या खीरा या दोनों को भी डाल सकते हैं। इसके अलावा पुदीने की चटनी, रायता, पुदीने की चाय। 

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें- 

यादा अखरोट खाना सेहत के लिए नुकसानदायक, जान लें ये बातें

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।